17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीति'आतिशी और संजय के खिलाफ मानहानि केस करूंगा', BJP से फंडिंग मिलने...

‘आतिशी और संजय के खिलाफ मानहानि केस करूंगा’, BJP से फंडिंग मिलने के आरोप पर बोले संदीप दीक्षित

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही राजनीतिक दल एक दूसरे पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस क्रम में दिल्ली कांग्रेस के नेता संदीप दीक्षित ने सीएम आतिशी और आप सांसद संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है। संदीप दीक्षित कांग्रेस की तरफ से नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं।

बीजेपी से पैसे लेने का लगाया था आरोप
संदीप दीक्षित ने कहा कि 5-6 दिन पहले दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि मैं बीजेपी से बहुत बड़ी रकम ले रहा हूं…पिछले 10-12 सालों से वे कांग्रेस, मुझे और मेरे परिवार को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास पिछले 10-12 सालों से AAP से पूछने के लिए कई सवाल हैं…वे (अरविंद केजरीवाल) शीला दीक्षित सरकार के खिलाफ 360 पन्नों के सबूत लेकर घूमते थे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी के विजय कुमार मल्होत्रा ने मुझे बताया कि सीएम बनने के बाद बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल अरविंद केजरीवाल से मिला था और सबूत मांगा मांगा था। तब अरविंद केजरीवाल ने 360 अखबारों की कटिंग दिखाईं थी। वे पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने सबूत के तौर पर अखबारों की कटिंग दी थी।

यमुना की सफाई के लिए करूंगा दान
संदीप दीक्षित ने कहा कि जिस दिन सीएम आतिशी ने कहा कि हम बीजेपी से पैसे ले रहे हैं, उस दिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन हो गया था। इसलिए हम प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर पाए। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद मैं सीएम आतिशी और संजय सिंह के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि का केस करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं उनसे 10 करोड़ रुपये मांगूंगा। मैं यमुना सफाई के लिए 5 करोड़ रुपये और दिल्ली में प्रदूषण की समस्या के लिए 5 करोड़ रुपये दान करूंगा।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...