21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिआतिशी ने तो बाप ही बदल लिया... प्रियंका गांधी के बाद दिल्ली...

आतिशी ने तो बाप ही बदल लिया… प्रियंका गांधी के बाद दिल्ली की सीएम पर बिधूड़ी के बिगड़े बोल

Published on

नई दिल्ली

प्रियंका गांधी वाड्रा पर विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी की आलोचना हो रही थी। इसी बीच दिल्ली की सीएम आतिशी को लेकर उनके बिगड़े बोल सामने आए हैं। बीजेपी के पूर्व सांसद और कालकाजी विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आतिशी मार्लेना से सिंह हो गईं, उन्होंने अपना पिता ही बदल लिया।

दिल्ली की रैली में बिधूड़ी का विवादित कमेंट
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को लेकर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी का ये विवादित बयान रविवार सुबह सामने आया। दरअसल, रविवार दिन में पीएम मोदी ने दिल्ली में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रोहिणी में एक रैली को संबोधित किया। यहीं पर पीएम मोदी के आने से पहले अपने संबोधन में रमेश बिधूड़ी ने आतिशी को लेकर विवादित कमेंट किया।

आतिशी मार्लेना ने अपना पिता ही बदल लिया- रमेश बिधूड़ी
कालकाजी सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने सीएम आतिशी का सरनेम बदलने को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा कि आतिशी पहले मार्लेना थीं, अब सिंह हो गईं। उन्होंने अपना पिता ही बदल लिया। ये इनका चरित्र है। बीजेपी नेता का यह बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। आतिशी के साथ-साथ उन्होंने अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह पर भी टिप्पणी की।

केजरीवाल और संजय सिंह पर भी किया कमेंट
दिल्ली के रोहिणी में हुई बीजेपी की रैली में रमेश बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को बौना दुर्योधन कहा। वहीं आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को टिकट ब्लैकिया तक बोल दिया। हालांकि, उन्होंने जिस तरह से दिल्ली की सीएम आतिशी को लेकर टिप्पणी की उस पर सियासी हंगामा बढ़ने के आसार हैं।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...