15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली चुनाव: टिकट कटने से नाराज थे मोहन सिंह बिष्ट, बीजेपी की...

दिल्ली चुनाव: टिकट कटने से नाराज थे मोहन सिंह बिष्ट, बीजेपी की तीसरी लिस्ट में आया नाम

Published on

नई दिल्ली

टिकट कटने से नाराज बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट को पार्टी ने मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से टिकट दिया है। करावल नगर से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में नाम नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की थी। पार्टी ने दूसरी लिस्ट में करावलनगर से बिष्ट की जगह कपिल मिश्रा को टिकट दिया है। करावल नगर से 5 बार चुने गए निवर्तमान विधानसभा में सबसे वरिष्ठ बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा था कि कपिल मिश्रा को उनकी जगह लाने का पार्टी का फैसला गलत है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोहन सिंह बिष्ट ने टिकट कटने पर नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही कहा था अगर उन्हें पार्टी दूसरी सीट से चुनाव लड़ाना चाहती है तो आज ही उनके नाम का ऐलान करना होगा। सूत्रों का कहना है कि इसी वजह से पार्टी ने एक उम्मीदवार के नाम वाली तीसरी लिस्ट जाहिर करके बिष्ट को मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

दूसरी सीट से चुनाव लड़ने पर क्या बोले थे बिष्ट?
इससे पहले आईएएनएस से खास बातचीत में मोहन सिंह बिष्ट ने दूसरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा था, ‘मैं दूसरी विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लडूंगा। मेरे करावल नगर के लोगों से पारिवारिक रिश्ते हैं और मैं यहां लोगों को नहीं छोड़ना चाहता हूं। मैं दूसरी जगह चुनाव क्यों लड़ूं? जिस जगह पर पहले विकास कार्य नहीं होते थे, वहां मैंने विपरीत परिस्थितियों में काम करके दिखाया है। अब विधानसभा की एक रिपोर्ट देख लीजिए, जिसमें बताया गया कि करावल नगर के लिए एक रुपये का भी बजट जारी नहीं किया गया है। लेकिन, अब आप करावल नगर में घूमकर देख लीजिए, पता चल जाएगा कि यहां चारों तरफ विकास के काम हो रहे हैं।’

टिकट कटने से थे नाराज
बिष्ट ने टिकट काटे जाने पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने साथ अन्याय होने नहीं दूंगा और इसके खिलाफ जरूर आवाज उठाऊंगा। मैं यह भी बताऊंगा कि जमीनी आदमी की हकीकत क्या है?’ बीजेपी विधायक ने आगे कहा था, ‘मेरे साथ यहां की जनता खड़ी है। पिछली बार मैं 97 हजार से अधिक वोटों से जीता था। इस बार मैं एक लाख से अधिक वोटों के साथ जीत दर्ज करूंगा। मैंने पहले ही साफ कह दिया है कि अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठूंगा और अपना संघर्ष जारी रखूंगा। कुछ भी हो जाए, लेकिन मेरा फैसला अडिग है। मैं चुनाव में जरूर उतरूंगा।’

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...