3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलगौतम गंभीर पहुंचे विश्व प्रसिद्ध कालीघाट, कोलकाता टी-20 से पहले लिया देवी...

गौतम गंभीर पहुंचे विश्व प्रसिद्ध कालीघाट, कोलकाता टी-20 से पहले लिया देवी मां का आशीर्वाद

Published on

टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोलकाता के विश्व प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान उनका स्टाफ भी उनके साथ था। कालीघाट मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि यहां माता सती के दाहिने पैर का अंगूठा गिरा था और इसलिए यह शक्तिपीठ बना। गंभीर की मां काली में गहरी आस्था है, वह जब भी कोलकाता आते हैं, कालीघाट मंदिर जाना नहीं भूलते। इस बार गंभीर इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए कोलकाता में हैं।

ईडन गार्डंस में पांच टी-20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे मैच की सीरीज भी होनी है, जो पाकिस्तान में 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक अहम ड्रिल साबित होगी। इसके बाद 25 जनवरी को दूसरा टी20 चेन्नई में, 28 जनवरी को राजकोट, 31 जनवरी को पुणे और दो फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा।

भारी दबाव में हैं गौतम गंभीर
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हार और 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी गंवाने के साथ गौतम गंभीर की कोचिंग स्टाइल पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। लगातार तीसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न पहुंच पाने का गम टीम अभी तक भुला नहीं पाई है, जिसके बाद टीम में अनुशासन बहाल करने के लिए बीसीसीआई ने कड़े दिशा निर्देश जारी किए हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे से चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी करना चाहेगी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...