15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका पहुंचे भारतीय माता-पिता को नहीं मिली एयरपोर्ट पर एंट्री, भेजे गए...

अमेरिका पहुंचे भारतीय माता-पिता को नहीं मिली एयरपोर्ट पर एंट्री, भेजे गए सीधे वापस, अमेरिकी अधिकारियों ने क्यों किया ऐसा

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में अपने बच्चों से मिलने आए भारतीय माता-पिता को कथित तौर पर एयरपोर्ट में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें वापस भारत भेज दिया गया। एम9 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला नेवार्क एयरपोर्ट का है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय माता-पिता बी-1/बी-2 वीजा पर अमेरिका पहुंचे थे। उन्हें इसलिए प्रवेश से वंचित कर दिया गया क्योंकि उन्होंने पहले से वापसी की उड़ान टिकट बुक नहीं की थी। माता-पिता अमेरिका में अपने बच्चो के साथ पांच महीने तक रहने की योजना बना रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, पोर्ट ऑफ एंट्री पर आव्रजन अधिकारी ने उन्हें सूचित किया कि नए 2025 नियमों के तहत अब वापसी टिकट अनिवार्य है। उनके अनुरोध के बावजूद, माता-पिता को सीधे एयरपोर्ट से भारत वापस भेज दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अभूतपूर्व स्थिति है क्योंकि इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि अमेरिका आने वाले आगंतुकों के लिए वापसी टिकट अनिवार्य है।

आव्रजन अधिकारी ने क्या कहा?
इस मामले में आव्रजन अधिकारी ने कहा कि नए 2025 नियमों के अनुसार, आगंतुकों को अमेरिका में वापसी टिकट के साथ आना चाहिए। रिपोर्ट में बताया गया है कि पोर्ट ऑफ एंट्री पर परिवर्तनों के बारे में सूचित किया गया, लेकिन इस बारे में कोई पूर्व सूचना या स्पष्टीकरण नहीं दिया गया कि क्या बदल गया या निकट भविष्य में क्या बदल सकता है। बता दें कि हाल ही में अमेरिका में दूसरी बार राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप भी आव्रजन के मामले में काफी सख्त नजर आ रहे हैं। आव्रजन संबंधी नियमों का उल्लंघन न हो, अधिकारी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं।

Latest articles

अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में आईं उमा भारती, पूर्व CM ने सड़क किनारे बेचा पोहा-जलेबी

टीकमगढ़। टीकमगढ़ शहर के व्यस्त सिविल लाइन रोड पर प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण...

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...