15.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप के शपथ ग्रहण में जयशंकर, शहबाज को न्योता नहीं... भारतीय विदेश...

ट्रंप के शपथ ग्रहण में जयशंकर, शहबाज को न्योता नहीं… भारतीय विदेश मंत्री को देख भड़के पाकिस्तानी, बोले- हमारी बेइज्जती हो रही

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की यूट्यूबर सना अमजद का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में गए भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर एक हफ्ते से अमेरिका में हैं। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान से कोई भी ट्रंप के शपथ ग्रहण में नहीं गया क्योंकि न्योता ही नहीं आया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में ट्रंप की वापसी से पाकिस्तान को फायदा मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। एक तरफ भारत के विदेश मंत्री और दूसरे लोग अमेरिका पहुंचे तो दूसरी ओर पाकिस्तान को ट्रंप ने पूछना भी जरूरी नहीं समझा है।

सना अमजद ने अपने यूट्यूब चैनल के लिए महर तनवीर से बातचीत की है। महर से सना अक्सर अलग-अलग विषयों पर बात करती रही हैं। मेहर ने अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण पर कहा कि ये विदेश नीति में भारत ने कमाल किया है। अमेरिका में रहते हुए जयशंकर ने कई डील की हैं। भारत के कारोबारी भी ट्रंप की शपथ में गए और उनकी कंपनियों को भी फायदा मिला है।

पाकिस्तान को कहीं था ही नहीं
मेहर ने कहा कि ट्रंप के शपथ में भारतीयों की एक लंबी लिस्ट थी। भारत से गए हुए लोग ही नहीं बल्कि रामास्वामी जैसे अमेरिकी मूल के कई लोग भी ट्रंप के करीबी हैं और उनका वहां प्रभाव हैं। ऐसे में साफ है कि भारत का एक दबदबा वहां दिखा है। दूसरी ओर पाकिस्तानियों का नामोनिशान तक इस शपथ ग्रहण में नहीं था।

मेहर ने कहा कि भारत दुनिया को साधकर चल रहा है। वह रूस, अमेरिका और चीन सबसे अपने करोबार कर रहा है। उनका मकसद अपनी अर्थव्यवस्था की बेहतरी का है। मेहर और सना ने ये भी दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप अपने पहले विदेशी दौरे पर भारत आ सकते हैं। ये दौरा भारत और अमेरिका, दोनों देशों के लिए अहम हो सकता है।

‘पाकिस्तान की हालात खराब है’
मेहर ने कहा कि एक तरफ भारत ने अपनी विदेश नीति पर खास तवज्जो दी है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान विदेश नीति के मामले में लगातार नीचे जा रहा है।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास अच्छे विदेश मंत्री भी बहुत कम रहे हैं। मेहर ने इमरान खान के समय विदेश मंत्री रहे शाह महमूद कुरैशी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह जब थे तो पाकिस्तान बेहतर कर रहा था लेकिन अब हालात अच्छे नहीं हैं।

पाकिस्तान की यूट्यूबर सना अमजद ने काफी समय बाद ये वीडियो की है। हाल के दिनों में सना के अपहरण, गिरफ्तारी और हत्या तक की अफवाह उड़ी थीं। इन तमाम अफवाहों के बाद सना ने अपने यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो शेयर किया है। सना ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है और उनके परिवार को भी धमकियांं दी जा रही हैं।

Latest articles

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...