16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यसुरक्षाबल के जवानों का बड़ा ऑपरेशन, माओवादियों के टॉप कैडर्स को घेरा,...

सुरक्षाबल के जवानों का बड़ा ऑपरेशन, माओवादियों के टॉप कैडर्स को घेरा, मुठभेड़ में मारे गए 8 नक्सली

Published on

बीजापुर:

छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच एक बार फिर से मुठभेड़ हुई है। शनिवार सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सलियों के ढेर होने की जानकारी सामने आई है।

मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है। गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगल में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। जिसके बाद जवानों को मिशन पर भेजा गया था।

मिशन में कई टीमें शामिल
जानकारी के आधार पर बीजापुर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 और सीआरपीएफ 222 बटालियन के जवानों की संयुक्त टीम को सर्च ऑपरेशन पर भेजा गया था। सुरक्षाबल के जवान जैसे ही इस इलाके में पहुंचे तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला। आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि अभी मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है सर्च ऑपरेशन के बाद जानकारी दी जाएगी।

कई बड़े कैडर्स घिरे
जानकारी के अनुसार, जवानों ने माओवादियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। जवानों ने चारों तरफ से नक्सली लीडरों को को घेर रखा है। सर्च ऑपरेशन के बाद इस बात की पुष्टि की जाएगी की इस मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है।

नक्सल विरोधी अभियान में तेजी
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आई है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबल के जवानों के सामने बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। सीएम साय ने भी साफ किया है कि नक्सलवाद को लेकर हमारी नीति स्पष्ट है- गोली के बदले गोली और बोली के बदले बोली।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this