16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यट्रेन के ट्रैक पर फंसा हुआ था ट्रक, दनदनाते निकलने के बजाए...

ट्रेन के ट्रैक पर फंसा हुआ था ट्रक, दनदनाते निकलने के बजाए लोको पायलट ने किया ऐसा काम की बच गई यात्रियों की जान

Published on

ट्रेन के क्रॉस होते समय रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद कर दिया जाता है। ताकि कोई भी व्यक्ति दुर्घटना का शिकार न हो। लेकिन अगर फिर भी ट्रेन की पटरियों पर कोई चीज आ जाए, तो सब कुछ ट्रेन चला रहे लोको पायलट की समझदारी पर निर्भर करता है। उस परिस्थिति में लिया गया उसका फैसला ही, पैसेंजर्स की जिंदगियों को फैसला करता है।

महाराष्ट्र के जालना में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब मुंबई से नांदेड़ जा रही तपोवन एक्सप्रेस के रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा ट्रक आ खड़ा मिला। इस परिस्थिति में लोको पायलट ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। अब इस घटना के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे है, जिस पर लोग भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

​रेलवे ट्रैक पर आया ट्रक…
इंटरनेट पर इस घटना के कई वीडियो वायरल है, जिसमें ट्रेन के सामने फंसे ट्रक को देखा जा सकता है। इस नजारे को अपनी आंखे से देखने के लिए पटरी पर सैकड़ों लोगों की भीड़ भी देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के पटरी पर ट्रक देखते ही लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। जिसके चलते ट्रेन में बैठे सभी यात्रियों की जान बच गई।

@jayprakashindia ने X पर 3 वीडियो और 1 तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- महाराष्ट्र का जालना में बड़ा ट्रेन हादसा टला। मुंबई से नांदेड़ जाने वाली तपोवन एक्सप्रेस के सामने ट्रक आया। लोको पायलट की सूझ बूझ से टला हादसा। रेल पटरी पर ट्रक देख ट्रेन को ब्रेक लगा कर रोक। ट्रक पटरी पर करने की कोशिश कर रहा था, तभी पटरी के बीच में फंस गया।

​टला बड़ा ट्रेन हादसा…
X पर @Raajeev_Chopra ने 1 वीडियो और 1 तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- महाराष्ट्र का जालना में बड़ा ट्रेन हादसा टला। मुंबई से नांदेड़ जाने वाली तपोवन एक्सप्रेस के सामने ट्रक आया। लोको पायलट की सूझ बूझ से टला हादसा।

​तपोवन एक्सप्रेस…
X पर @ians_india ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- महाराष्ट्र के जालना में मुंबई से नांदेड़ जा रही तपोवन एक्सप्रेस एक ट्रक से टकराने से बाल-बाल बची। ट्रेन चालक ने संभावित दुर्घटना को टालते हुए तेजी से ट्रेन रोक दी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this