16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यजवानों ने बीजापुर में 8 नक्सलियों को ठोका, इस साल 50 का...

जवानों ने बीजापुर में 8 नक्सलियों को ठोका, इस साल 50 का एनकाउंटर, आधुनिक हथियार भी हुए बरामद

Published on

बीजापुर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। शनिवार को इस बीच बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में आठ नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से आठ नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही सुरक्षाबलों ने इंसास राइफल, बीजीएल लॉन्चर सहित कई हथियार बरामद किए हैं। बीजापुर में थाना गंगालूर क्षेत्र में 31 जनवरी को डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस 222 वाहिनी की संयुक्त टीम को पश्चिम बस्तर डिवीजन के प्रतिबंधित नक्सली संगठन के नक्सलियों के मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया।

नक्सलियों के कैंप को भी किया ध्वस्त
अभियान के दौरान शनिवार सुबह कोरचोली-तोड़का के जंगलों में सुरक्षाबलों और और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। काफी देर तक रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही। मुठभेड़ में जवानों ने माओवादियों का कैम्प को ध्वस्त कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो डीआरजी जवानों को हल्की चोटें आईं। घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है और उनकी स्थिति सामान्य है।

अब तक 50 से ज्यादा एनकाउंटर
अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ में कई और माओवादियों के मारे जाने और घायल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने कहा कि इस मुठभेड़ के साथ ही 2025 में छत्तीसगढ़ में अब तक हुई अलग-अलग मुठभेड़ में 50 माओवादी मारे जा चुके हैं। राज्य के गरियाबंद जिले में 20-21 जनवरी को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 16 माओवादियों को मार गिराया था। पिछले साल छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 219 माओवादियों को मार गिराया था।

सीएम ने जवानों के साहस को किया सलाम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर सुरक्षाबलों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नक्सल उन्मूलन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह सुरक्षाबल के जवानों की बड़ी सफलता है, उनके साहस को सलाम करता हूं। जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। 31 मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलवाद का अंत करेंगे।

सीएम ने कहा कि हम इस संकल्प को पूरा करने में सफल हो रहे हैं, नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य बस्तर को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाना और आदिवासी समुदाय के विकास को तेज़ करना है। मुख्यमंत्री ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में माओवादियों से हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण करने और सरकार की पुनर्वास योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this