19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यअयोध्या दलित युवती से दरिंदगी में होगा इनका हाथ... मिल्कीपुर की जनसभा...

अयोध्या दलित युवती से दरिंदगी में होगा इनका हाथ… मिल्कीपुर की जनसभा से रोते अवधेश प्रसाद पर योगी का वार

Published on

अयोध्या

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर उपचुनाव की जनसभा में समाजवादी पार्टी पर करारा हमला बोला। अयोध्या में दलित लड़की के साथ दरिंदगी के मसले पर भी सीएम योगी का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी को गुंडा-माफिया प्यारे हैं। अयोध्या में दलित लड़की के साथ दरिंदगी के मसले पर उन्होंने अंदेशा जताते हुए कहा कि कल की घटना में कोई इनका आदमी होगा। बेटी की घटना पर संसद नौटंकी कर रहे हैं। इस घटना में कोई न कोई इनका आदमी जरूर होगा। सीएम ने साफ कहा कि बहन-बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

दरअसल, अयोध्या में दलित लड़की के साथ दरिंदगी के मसले को उठाते हुए फैजाबाद अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूट कर रोने लगे थे। उन्होंने रोते हुए सरकार से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। अब सीएम योगी आदित्यनाथ का इस पर करारा हमला सामने आया है। अयोध्या में तीन दिन से गायब युवती की लाश नग्न अवस्था में मिलने के बाद राजनीति तेज हुई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पोस्ट के बाद अब अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने भी इस मामले में मोर्चा खोला। इस पर सीएम योगी ने जनसभा में जवाब दिया।

अयोध्या-कन्नौज की घटना का जिक्र
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिल्कीपुर की जनसभा में अयोध्या में मोइद खान और कन्नौज में नवाब सिंह यादव के रेप मामले का जिक्र करते हुए हमला बोला। दोनों का जुड़ाव समाजवादी पार्टी से रहा है। सीएम योगी ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान को लेकर सपा पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कन्नौज के बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज का नाम बदला गया। हमारी सरकार आई। हमने फिर से कन्नौज की मेडिकल कॉलेज का नामकरण बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के नाम पर कराया है।

सनातन विरोधी है सपा
सीएम योगी ने सपा को सनातन धर्म की विरोधी करार देते हुए कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय के पुरोधाओं और महापुरुषों की विरोधी है। यह पार्टी माफियाओं गले लगाती है। मोइद खान और नवाब सिंह यादव जैसे दुष्कर्मियों को गले लगाने का काम करती है। उन्होंने यूपी उपचुनाव के दौरान मैनपुरी में सपा नेता के दलित लड़की के साथ घटना का जिक्र किया।

अयोध्या घटना की जांच की बात
सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में हमारी दलित बेटी के साथ घटना घटित हुई है। हमारी सरकार जांच करा रही है। निचले स्तर तक जांच होने दीजिए। असलियत सामने आ जाएगा। उन्होंने अवधेश प्रसाद के फूट-फूटकर रोने की घटना पर हमला करते हुए कहा कि जो नौटंकी आज कर रहे हैं, देखिएगा उसमें भी कोई न कोई समाजवादी पार्टी का दरिंदा निकल आएगा।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this