19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्य'असम में फेल हुई उड़ता असम पार्टी', सीएम हिमंता ने ड्रग माफियाओं...

‘असम में फेल हुई उड़ता असम पार्टी’, सीएम हिमंता ने ड्रग माफियाओं को दी कड़ी चेतावनी

Published on

गुवाहाटी ,

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ड्रग तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्हें ‘लोकल पाब्लो एस्कोबार’ कहा. हिमंता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि पुलिस ने 27.20 करोड़ की अवैध अफीम की फसल नष्ट कर दी है. असम के सीएम ने कहा कि डियर लोकल पाब्लो एस्कोबार्स. माफ कीजिए, आपका ‘उड़ता असम पार्टी’ प्लान चौपट कर दिया है. क्योंकि गोलपाड़ा पुलिस ने जनवरी में चार क्षेत्रों में 170 बीघा (56 एकड़ से अधिक) में फैली अफीम की खेती को नष्ट कर दिया, जिसकी कीमत 27.20 करोड़ थी.

क्या है मामला?
असम पुलिस ने गोलपारा जिले के चार क्षेत्रों में 170 बीघा में अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस ऑपरेशन का वीडियो भी शेयर किया, जिसमें ट्रैक्टर से अफीम के खेतों को रौंदते पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं. उन्होंने ड्रग माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार जब ड्रग्स के बारे में सोचें, तो पहले असम पुलिस के बारे में जरूर सोचें.

कैसे हुआ ऑपरेशन?
यह कार्रवाई चुनारी थाना क्षेत्र के सितलमारी चार इलाके में की गई. इस ऑपरेशन का नेतृत्व गोलपारा के एएसपी (मुख्यालय) और लक्षीपुर पुलिस स्टेशन के ओसी ने किया. मौके पर लक्षीपुर के सर्कल ऑफिसर, आबकारी विभाग के अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. बता दें कि पाब्लो एस्कोबार कोलंबिया का कुख्यात ड्रग माफिया था, जिसने अवैध ड्रग तस्करी के जरिए कई देशों में आतंक फैला दिया था. असम सरकार राज्य को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चला रही है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this