19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में गिलियन-बैरे सिंड्रोम का खौफ, 9 नए संदिग्ध केस आए सामने,...

महाराष्ट्र में गिलियन-बैरे सिंड्रोम का खौफ, 9 नए संदिग्ध केस आए सामने, कुल मामले हुए 158 पार

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र में गिलियन-बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के मामले अब डराने लगे हैं। राज्य में जीबीएस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते लोगों के बीच में डर और चिंता का माहौल है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को जीबीएस के संदिग्ध मामलों को लेकर एक ताजा रिपोर्ट जारी की। स्वास्थ्य विभाग के इस रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक जीबीएस के 158 संदिग्ध मरीज पाए गए हैं। इनमें से 127 मरीजों को जीबीएस के पुष्टि किए गए मामले के रूप में क्लासीफाइड किया गया है। इसके अलावा राज्य में 5 संदिग्ध मौतें भी दर्ज की गई हैं।

जीबीएस के 9 नए संदिग्ध मामले सामने आए
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जीबीएस के 9 नए संदिग्ध मामले सामने आए हैं। जीबीएस से प्रभावित मरीजों में से 38 को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि 48 मरीज आईसीयू में हैं और 21 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। विभाग के अनुसार, पुणे महानगर निगम क्षेत्र से 83 संदिग्ध मरीज हैं। पुणे नगर निगम क्षेत्र से 31 संदिग्ध मरीज, पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम से 18 संदिग्ध मरीज और पुणे ग्रामीण क्षेत्रों से 18 संदिग्ध मरीज हैं। इसके अलावा अन्य जिलों से 8 संदिग्ध मरीज हैं।

सीएम ने की समीक्षा
प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 29 जनवरी को प्रशासन से मरीजों के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में विशेष व्यवस्था करने को कहा था। कैबिनेट बैठक में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने जीबीएस के बारे में मौजूदा जमीनी स्तर की स्थिति की समीक्षा की थी।

जीबीएस के मरीजों का किया जा रहा इलाज मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा था कि जीबीएस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है, लेकिन उन्होंने निर्देश दिया है कि मरीजों को उचित इलाज मिले। इसके लिए सरकारी अस्पतालों में विशेष व्यवस्था की जाए। इस बीमारी का इलाज राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना में शामिल है। अगर कोई और प्रक्रिया की जरूरत है तो वह जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से की जानी चाहिए।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this