19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यविधायक लाइन में खड़े रहे, अफसरों की पत्नियों को मिला VIP प्रोटोकॉल......

विधायक लाइन में खड़े रहे, अफसरों की पत्नियों को मिला VIP प्रोटोकॉल… महाकुंभ को लेकर भाजपा MLA का बड़ा आरोप

Published on

गाजियाबाद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ को कमजोर करने की साजिश का संकेत देने के एक दिन बाद, गाजियाबाद के लोनी से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नंद किशोर गुर्जर ने 29 जनवरी की भगदड़ की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इस भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई थी जबकि अन्य 60 घायल हो गए थे। गुर्जर ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य में अधिकारी समाजवादी पार्टी के प्रभाव में काम कर रहे हैं।

उन्होंने महाकुंभ भगदड़ की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी अपने परिवारों के लिए वीआईपी सुविधा को प्राथमिकता देते हैं जबकि सामान्य तीर्थयात्रियों को महाकुंभ में संघर्ष करना पड़ा। गुर्जर ने दावा किया, ”विधायक, जो अधिकारियों से ऊंचे पद पर हैं, उन्हें कतारों में खड़े होने के लिए मजबूर किया गया, जबकि नौकरशाहों की पत्नियों को ‘वीआईपी प्रोटोकॉल’ प्राप्त हुआ।”

गुर्जर के बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर प्रसारित हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह (तीर्थयात्रियों की) मौतें नहीं बल्कि हत्याएं थीं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मैं मुख्यमंत्री से महाकुंभ के बजट को लूटने के लिए मुख्य सचिव और उनके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आग्रह करता हूं। वह (महाकुंभ में) तीर्थयात्रियों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं और उन्हें एनएसए के तहत जेल में डाला जाना चाहिए।’’

इस घटना के बाद राज्य सरकार ने पहले ही इसकी जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश हर्ष कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन कर दिया है और इसमें पूर्व पुलिस महानिदेशक वीके गुप्ता और सेवानिवृत्त आईएएस डीके सिंह भी शामिल हैं। आयोग ने इसकी जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के लिए 25-25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की भी घोषणा की है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this