16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्य'मैं भगवा झंडे की वजह से बना मंत्री... धर्म रहेगा तो हम...

‘मैं भगवा झंडे की वजह से बना मंत्री… धर्म रहेगा तो हम जिंदा रहेंगे’, जलगांव में बोले शिंदे गुट के नेता

Published on

जलगांव,

सरकार में मंत्री और शिंदे गुट के विधायक गुलाबराव पाटिल ने रविवार को कहा, हिंदू धर्म रहेगा तो हम जिंदा रहेंगे. सबसे पहले भगवा झंडा है, आज मैं भगवा झंडे की वजह से ही मंत्री हूं. चुनाव में अन्य लोग एक तरफ और भगवा एक तरफ था. उन्होंने ये बातें जलगांव में एक कीर्तन समारोह के दौरान कहीं हैं.

गुलाबराव पाटिल ने समारोह में बोलते हुए कहा कि जो धर्म के साथ रहेगा, वही जीवित रहेगा. जो धर्म के विरुद्ध जाएगा उसका कुछ नहीं… धर्म का काम और भगवे को एक साथ रखना समय की मांग है. जात-पात में बैठने से पहले इस बात को ध्यान में रखना होगा कि हम हिंदू हैं…हिंदू धर्म टिकेगा तभी जात टिकेगी.

उन्होंने कहा कि धर्म की सेवा शुरू है. हम मदद करते रहते हैं और यह हमारा कर्तव्य है, क्योंकि इसी भगवे झंडा के कारण मैं मंत्री बना हूं…मुझे इस बात का अभिमान है… चुनाव में हमने देखा भगवा एक तरफ था और बाकी सब एक तरफ थे.

कौन हैं गुलाब राव पाटिल
बता दें कि गुलाबराव पाटिल , जिन्हें गुलाब भाऊ के नाम से जाना जाता है. वह शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता हैं और जलगांव ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. गुलाबराव पाटिल 1999 में पहली बार महाराष्ट्र विधान सभा के लिए चुने गए थे. 2004 में वह महाराष्ट्र विधान सभा के लिए फिर से निर्वाचित हुए.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this