16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में बसंत पंचमी स्नान के लिए जा रहे हैं... कहाँ से...

महाकुंभ में बसंत पंचमी स्नान के लिए जा रहे हैं… कहाँ से किस पुल पर जाना है, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Published on

प्रयागराज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में मेला प्रशासन ने बसंत पंचमी स्नान को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार को पहुंचे मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे। पूरी तरह से मुस्तैद मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को आने-जाने के लिए जानकारी साझा की है। प्रशासन ने बताया है कि अरैल से झूंसी जाने के लिए पुल नम्बर 28 खुला है। संगम से झूंसी जाने के लिए पुल नम्बर 2,4, 8, 11, 13, 15, 17, 20, 22, 23 व 25 खुले हैं।

वहीं झूंसी से संगम जाने के लिए श्रद्धालु पुल नंबर 16, 18, 21 और 24 का प्रयोग कर सकेंगे। झूंसी से अरैल जाने के लिए पुल नम्बर 27 और 29 खुले हैं। श्रद्धालु इन मार्गों का प्रयोग कर आसानी से आवागमन कर सकेंगे। बता दें कि सोमवार को महाकुंभ में बसंत पंचमी का अमृत स्नान होना है। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मेला क्षेत्र में पहुंचेगी। मौनी अमावस्या को हुए हादसे से सबक लेते हुए मेला प्रशासन इस बार काफी सतर्क है। ट्रैफिक से लेकर भीड़ मैनेजमेंट के स्पेशल उपाय इस बार किए गए हैं।

क्राउड मैनेजेमेंट का ऑपरेशन 11
महाकुम्भ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन-11 चलाकर क्राउड मैनेजमेंट का स्पेशल प्लान तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश पर यह योजना बनाई गई है। बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर वन वे रूट पर सख्त अमल किया जाएगा। हर प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है। झूंसी रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की गई है। यहां एक राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में पीएसी को लगाया गया है। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर मजबूत बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही रेलवे अधिकारियों से समन्वय कर ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जा रही है।

बसों के इंतजाम
इसके अलावा अस्थायी बस स्टेशन सरस्वती द्वार से गोरखपुर और वाराणसी के लिए बस संचालन के इंतजाम किए गए हैं। रात में पर्याप्त संख्या में रिजर्व बसें झूंसी में पार्क की जाएंगी। अन्दावा से सरस्वती द्वार और सहसों के लिए शटल बसें संचालित होंगी। जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी असुविधा न होने पाए। तीन पुलिस उपाधीक्षकों के नेतृत्व में पुलिस और दो कंपनी पीएसी तैनात की गई है।

अतिरिक्त फोर्स की तैनाती
आईईआरटी फ्लाईओवर की तरफ से प्रयाग जंक्शन की ओर जाने वाली ट्रैफिक को रोकने के लिए युधिष्ठिर चौराहे पर मजबूत बैरिकेडिंग और पर्याप्त पुलिस बल का इंतजाम किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में साइनेज की व्यवस्था की गई है। अन्दावा और सहसो चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस और यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। यहां नौ मोटर साइकिल दस्ते लगातार निगरानी करेंगे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्रेन की व्यवस्था की जा रही है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this