16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यडिंपल भाभी जिंदाबाद के साथ गले में डाल दी माला, रोडशो कर...

डिंपल भाभी जिंदाबाद के साथ गले में डाल दी माला, रोडशो कर रहीं सपा नेता शरमा गईं, Video वायरल

Published on

मिल्कीपुर

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर में उपचुनाव का प्रचार जोरों पर है। बीते दिनों डिंपल यादव का रोडशो भी निकला। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों का हुजूम देखने को मिला। इस दौरान एक ऐसी घटना हुई, जिससे डिंपल शर्माती नजर आईं। जिंदाबाद के नारों के बीच एक उत्साहित सपा कार्यकर्ता ने फूलों की माला उछाली, जो सीधा डिंपल के गले में जा गिरी।

मिल्कीपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी अजीत प्रसाद के समर्थन में डिंपल यादव रोडशो कर रही थीं। उनके साथ पार्टी की सीनियर नेता और महिला सभा अध्यक्ष जूही सिंह के साथ ही मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज भी मौजूद थीं। ये सभी खुली जीप में ऊपर खड़े होकर रोडशो में जा रही थीं। इसी दौरान माला फेंकने की घटना का वीडियो वायरल हो गया।

डिंपल भाभी जिंदाबाद और जय-जय अखिलेश के नारों के बीच एक कार्यकर्ता ने नीचे जमीन से ही खड़े होकर माला उछाला, जो बीच में खड़ीं डिंपल यादव के गले में जा अटका। डिंपल ने शर्माते हुए माला को गले से निकाला। और हंसते हुए ऐसा करने से मना भी किया। उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भी लोगों को समझाया।

अयोध्या के मिल्कीपुर में डिंपल यादव ने 10 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। इस रोड शो के दौरान एक कार्यकर्ता ने ‘डिंपल भाभी जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए फूलों की माला उनकी ओर फेंका जो सीधे उनके गले में जा गिरा। मिल्कीपुर से सपा के टिकट पर अजीत प्रसाद चुनावी मैदान में हैं। वहीं बीजेपी ने चंद्रभान पासवान को चुनावी मैदान में उतारा है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this