8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यहरियाणा: एक-एक लाख रुपये के इनामी बदमाश नीरज और जोरावर पुलिस एनकाउंटर...

हरियाणा: एक-एक लाख रुपये के इनामी बदमाश नीरज और जोरावर पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Published on

पलवल,

हरियाणा के पलवल जिले में पुलिस ने एनकाउंटर में दो कुख्यात बदमाशों को ढेर कर दिया. मारे गए बदमाशों की पहचान नीरज और जोरावर के रूप में हुई है, जो रेवाड़ी जिले के निवासी थे. दोनों पर पलवल के जौहरखेड़ा गांव के सरपंच मनोज और उनके साथी रॉकी पर गोली चलाने का केस दर्ज था.इस वारदात के बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश में थी और दोनों अपराधियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित था. पलवल क्राइम ब्रांच को बीती रात सूचना मिली कि नीरज और जोरावर पलवल में छिपे हुए हैं.

इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने लालवा गांव के बाहर नाकेबंदी कर दी. जब पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया, तो उन्होंने खुद को बचाने के लिए पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाश मारे गए.पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एक बदमाश को दो और दूसरे को तीन गोलियां लगी. वहीं, बदमाशों द्वारा चलाई गई गोलियां तीन पुलिस अधिकारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे कोई घायल नहीं हुआ.

पुलिस के अनुसार, ये दोनों बदमाश फरीदाबाद के कुख्यात गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया के लिए काम कर रहे थे, जो फिलहाल बम्बीहा गैंग का सरगना बना हुआ है. बदमाशों के बम्बीहा गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई है. बम्बीहा गैंग की कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से पुरानी दुश्मनी चली आ रही है. पुलिस को संदेह है कि ये दोनों अपराधी बिश्नोई गैंग के खिलाफ काम कर रहे थे और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this