10.8 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या भारतीयों को ब्रिटेन में नौकरी के पड़ गए लाले? ब्रिटिश प्रोफेसर...

क्या भारतीयों को ब्रिटेन में नौकरी के पड़ गए लाले? ब्रिटिश प्रोफेसर ने बताया क्या है सच्चाई

Published on

ब्रिटेन में पढ़ाई करना भारतीयों के बीच दशकों से पॉपुलर रहा है। हर साल हजारों भारतीय ब्रिटिश यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेते हैं। यही वजह है कि ब्रिटेन में विदेशी छात्रों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी भारतीयों की है। हालांकि, ब्रिटिश सरकार ने वीजा नीतियों में बदलाव किया है, जिसकी वजह से विदेशी छात्रों के लिए देश में पढ़ाई करना मुश्किल हो गया है। ऊपर से रहने-खाने का बढ़ता खर्च और जॉब को लेकर कड़े नियमों के चलते ब्रिटेन अब पहले की तरह पॉपुलर नहीं रहा है।

वीजा जारी करने में 19 फीसदी तक की गिरावट देखी गई है। अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 से तक 3,92,969 स्टूडेंट वीजा जारी किए गए हैं। भारतीय छात्रों के लिए नौकरी के अवसर भी कम हो रहे हैं। बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट और वाइस-प्रिंसिपल प्रोफेसर स्टीफन जार्विस भारतीय संस्थानों के साथ अकेडमिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए भारत में थे। उन्होंने ब्रिटेन में घट रही नौकरियों को लेकर भी बात की है और बताया है कि भारतीय छात्रों के लिए नौकरी के अवसर कम नहीं हो रहे हैं।

क्या भारतीयों को नहीं मिल रही नौकरी?
इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में प्रोफेसर स्टीफन जार्विस से सवाल हुआ कि क्या ब्रिटेन में भारतीय ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी की संभावनाएं कम हो गई हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “नहीं, ब्रिटेन में भारतीय ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी की संभावनाओं में गिरावट नहीं आई है। भारतीय छात्रों को बर्मिंघम यूनिवर्सिटी की बेहतरीन ग्रेजुएट एंप्लॉयमेंट संभावनाओं की वजह से फायदा मिलता है। 2024 हाई फ्लायर्स रिपोर्ट के अनुसार हम ग्रेजुएट्स को नौकरी पर रखने वाली कंपनियों के लिए टॉप च्वाइस हैं।”

प्रोफेसर स्टीफन जार्विस ने कहा, “ब्रिटेन में अच्छी सैलरी भी दी जाती है, जो विदेश में पढ़ाई से जुड़े खर्च की भरपाई करने में मदद करता है। हमारे पास एक बेहतरीन करियर नेटवर्क भी है, जो ऑनलाइन कोर्सेज, एंप्लॉयर फेयर्स, वर्कशॉप, अल्युमिनी इवेंट्स, इंटर्नशिप, एप्लिकेशन सपोर्ट, जॉब वैकेंसी बोर्ड्स जैसी चीजें छात्रों के जरिए छात्रों की मदद करते हैं। जॉब के लिए छात्रों को कोचिंग भी दी जाती है। इस साल कैंपस में करियर फेयर्स में हिस्सा लेने वाले एक तिहाई कंपनियों ने विदेशी छात्रों को जॉब दी।”

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

ईरान-इजराइल में फिर जंग: इजरायल ने ईरान के 4 शहरों पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, इजराइल ने तेहरान-तबरीज को निशाना बनाया तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।...