5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यराजस्थान: IAS और IPS सहित इन अधिकारियों की हो सकती है गिरफ्तारी,...

राजस्थान: IAS और IPS सहित इन अधिकारियों की हो सकती है गिरफ्तारी, कोर्ट ने जारी किया वारंट

Published on

अजमेर:

करीब डेढ़ साल पहले अजमेर के एक होटल में मारपीट की घटना हुई थी। हालांकि मारपीट की घटनाएं होना आम बात है लेकिन जयपुर रोड स्थित होटल मकराना राज में हुई मारपीट में आईएएस, आईपीएस और अन्य अधिकारी शामिल थे। आधी रात को होटल में घुसकर होटल कर्मियों के साथ मारपीट की गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद यह मामला प्रदेशभर में सुर्खियों में आ गया। आईएएस गिरधर और आईपीएस सुनील बिश्नोई के मारपीट की घटना में शामिल होना पाये जाने पर यह मामला राजनैतिक भी बन गया था। पूर्ववर्ती सरकार ने आईएएस गिरधर और आईपीएस सुनील बिश्नोई के खिलाफ एक्शन लेते हुए सस्पेंड कर दिया था। हालांकि बाद में दोनों को बहाल कर दिया गया।

IAS और IPS सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
मारपीट की यह घटना 11 जून 2023 की है। मामला सुर्खियों में आने के बाद गेगल थाने में होटल संचालक की रिपोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मुकदमे में सामान्य मारपीट की धाराएं लगाई गई थी। जब विरोध हुआ तो अन्य धाराएं जोड़ी गई। जांच अधिकारी ने इस मामले की एफआर कोर्ट में पेश की। न्यायिक मजिस्ट्रेट (क्रम संख्या 2) ने एफआर को नामंजूर कर दिया। न्यायिक मजिस्ट्रेट मनमोहन चंदेल ने कहा कि जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हो रहा है कि आरोपी अधिकारियों ने जांच में सहयोग नहीं किया। इस मामले में हस्तक्षेप करना न्यायोचित नहीं है। कोर्ट ने आईएएस गिरधर, आईपीएस सुनील बिश्नोई सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी वारंट से तलब किया है। साथ ही अजमेर एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे वारंट तामिल कराएं। हर सोमवार को अपडेट भी दें कि वारंट तामील हुए या नहीं।

इन आरोपियों के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट
1. आईएएस गिरधर, निवासी नागौर, तत्कालीन एडीए आयुक्त और वर्तमान में सीईओ माडा श्रीगंगानगर।
2. आईपीएस सुशील कुमार बिश्नोई, निवासी बीकानेर, तत्कालीन एएसपी, वर्तमान में डिप्टी कमिश्नर जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन।
3. मुकेश कुमार, निवासी ग्राम सौंदीफल तहसील बोरखंडी कला पीपलू टोंक।
4. कनिष्ठ सहायक हनुमान, निवासी जाटों का मोहल्ला, ग्राम देवली जिला टोंक।
5. कांस्टेबल मुकेश कुमार, निवासी खींचड़ों की ढाणी, लोसल जिला सीकर।
6. पटवारी नरेंद्र चौधरी, निवासी ग्राम ढूंढिया, पीपलू, जिला टोंक।
7. सुरेंद्र, निवासी नागौर, आईएएस गिरधर के भाई।
8. रामधन गुर्जर, तत्कालीन तहसीलदार, जिला टोंक।
9. रूपाराम, निवासी ग्राम डाबोली डेगाना, नागौर, तत्कालीन एएसआई पुलिस थाना गेगल।
10. गौतमराम, निवासी ग्राम श्याम नगर दसवां की ढाणी सुरसुरा रूपनगढ़, कांस्टेबल गेगल थाना।
11. मुकेश यादव, निवासी ग्राम महीमपुरा तिजारा अलवर, पुलिस कांस्टेबल गेगल थाना।
12. सुनील कुमार बेड़ा, तत्कालीन गेगल थाना प्रभारी जिला अजमेर।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this