16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन के पूर्व PM को भी है बेटियों की सेफ्टी की चिंता,...

ब्रिटेन के पूर्व PM को भी है बेटियों की सेफ्टी की चिंता, कहा-‘हर मां-बाप सुरक्षा को लेकर है परेशान’

Published on

ब्रिटेन के पूर्व पीएम ऋषि सुनक का कार्यकाल काफी अच्‍छा रहा। उनके कई कामों की जमकर तारीफ हुई। पर्सनल लाइफ की बात करें ऋषि सुनक की दो बेटियां हैं और वो मानते हैं कि उनकी बेटियां ही उनके लिए इस बात की मोटिवेशन बनी हैं कि वो पीएम रहते हुए देश की सड़कों को सुरक्षित बनाएं ताकि उनकी ही नहीं बल्कि उनके जैसी कई बेटियां और लड़कियां सड़क पर सुरक्षित महूसस कर सकें।

पीएम ने कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ऋषि का कहना था कि हर पेरेंट्स के लिए उनके बच्‍चों की सेफ्टी सबसे ज्‍यादा जरूरी होती है और आप भी इस बात से सहमत होंगे। अगर आपके भी बच्‍चे हैं और आप उन्‍हें हर समय सेफ रखना चाहते हैं, तो यहां बताए गए कुछ टिप्‍स और तरीके अपना सकते हैं।

अनजान लोगों से दूर रहें
elginil.gov के अनुसार बच्‍चों को सेफ रहने के लिए आपको सबसे पहले उन्‍हें सिखाना होगा कि उन्‍हें अनजान लोगों से दूर रहना है। अगर कोई अनजान व्‍यक्‍ति उसे कुछ खाने को देता है, तो उसे वो नहीं खाना है। बच्‍चे को बताएं कि ऐसे किसी अनजान शख्‍स के हाथ से कुछ भी खाना खतरनाक हो सकता है, उसे किसी भी हालत में ऐसा नहीं करना है।

किसी को छूने नहीं देना है
बच्‍चों की सेफ्टी के लिए यह नियम बहुत जरूरी है कि आपको उसे किसी भी व्‍यक्‍ति को अपने शरीर को छूने नहीं देने की सीख देनी है। बच्‍चे को गुड और बैड टच के बारे में बताएं। उसे बताएं कि उसके निजी अंगों को सिर्फ उसकी मां और कभी-कभी उसके पापा छू सकते हैं। अगर कोई उसके साथ गजलत हरकत करता है, तो उसे तुरंत मदद मांगनी है।

किसी अजनबी के साथ मत जाओ
आपके बच्चे को पता होना चाहिए कि चाहे जो भी कारण हो, किसी भी अजनबी के साथ कहीं भी जाना सुरक्षित नहीं है। अपने बच्चे को बताएं कि अगर कोई अजनबी उनसे कुछ कहता हैजैसे कि ‘तुम्हारी मां ने तुम्हें तुरंत मेरे साथ आने के लिए कहा है,’ तो बच्‍चे उसकी बात को न मानें। अपने बच्चे के साथ रहने के लिए हमेशा किसी परिवार के सदस्य, जैसे दादा-दादी या चाची को भेजें किसी अजनबी को नहीं।

बाहर अकेले न जाए
एक उम्र के बच्‍चों को घर से बाहर अकेले जाने नहीं देना चाहिए। छोटे बच्‍चे घर से बाहर अकेले जाने पर खो सकते हैं। अगर आपके बच्‍चे को बाहर से कुछ चाहिए, तो आपको उसके साथ जाना चाहिए या आप घर से किसी अन्‍य सदस्‍य को उसके साथ भेज सकते हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...