14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयविशालकाय एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने का अंदेशा... भारत समेत दक्षिण एशिया...

विशालकाय एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने का अंदेशा… भारत समेत दक्षिण एशिया में मचा सकता है तबाही, ऐक्शन में संयुक्‍त राष्‍ट्र

Published on

वॉशिंगटन:

धरती की तरफ बढ़ते एक विशाल एस्टेरॉयड (क्षुद्रग्रह) ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। संयुक्त राष्ट्र के खगोलविद इस क्षुद्रग्रह पर नजर रख रहे हैं, जिसके पृथ्वी से टकराने का अंदेशा जताया गया है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) ने कहा है कि एस्टेरॉयड के 22 दिसंबर 2032 को पृथ्वी के पास सुरक्षित रूप से गुजरने की 99 फीसदी संभावना है लेकिन बाकी एक फीसदी टकराव की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। ऐसा कोई भी टकराव एक बड़ी तबाही का सबब बन सकता है। इस तबाही की जद में दक्षिण एशिया के देश (भारत-पाकिस्तान और आसपास के मुल्क) भी आ सकते हैं।

इस क्षुद्रग्रह का नाम 2024 YR4 है, जिसका आकार 40 से 90 मीटर के बीच है। ईएसए का कहना है कि इसके सुरक्षित रूप से पृथ्वी से टकराव की संभावना 1.3 फीसदी आंकी गई है। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र की ग्रह रक्षा संस्थाएं एक क्षुद्रग्रह की बारीकी से निगरानी कर रही हैं। खगोलविद फिलहाल क्षुद्रग्रह के आकार और गति की गणना कर रहे हैं। इसे टोरिनो इम्पैक्ट हैजर्ड स्केल पर 3 का दर्जा दिया गया है।

अगर टकराव हुआ तो मचेगी तबाही
एक्सपर्ट का कहना है कि यह एस्टेरॉयड अगर पृथ्वी से टकराता है तो इसमें परमाणु बम जितनी तबाही मचाने की शक्ति होगी। यह किसी आबादी वाले इलाके में गिरता है तो इससे गंभीर नुकसान होगा। हालांकि यह अधिक संभावना है कि YR4 समुद्र या धरती के किसी दूरस्थ भाग में गिरेगा। इस समय यह पृथ्वी से बहुत दूर है। अभी ये तय करना मुश्किल है कि टकराव की स्थिति में इससे क्या प्रभाव होगा।

रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के डॉक्टर रॉबर्ट मैसी का कहना है कि अभी इस बारे में ज्यादा चिंता नहीं है, लोगों को भी घबराने की जरूरत नहीं है। नासा ने 2022 में डार्ट मिशन के जरिए एक क्षुद्रग्रह का रास्ता सफलतापूर्वक बदला था। ऐसे में अगर YR4 का धरती से टकराव का खतरा बना रहता है तो संयुक्त राष्ट्र की टीमें इस पर कार्रवाई करने के विकल्पों पर विचार करेंगी।

‘अभी घबराने की जरूरत नहीं’
रॉबर्ट मैसी कहते हैं कि हमें घबराना नहीं है लेकिन सतर्क रहने की जरूरत है। फिलहाल खगोलविदों को इस तरह के खतरों को ट्रैक करने के लिए जरूरी संसाधन देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि YR4 को टोरिनो इम्पैक्ट हैजर्ड स्केल पर 10 में से 3 का दर्जा मिला है। धरती से टकराव तभी निश्चित होता है जब यह 8, 9 या 10 तक पहुंच जाता है। YR4 फिलहाल में सीधी रेखा में पृथ्वी से दूर जा रहा है। इससे पृथ्वी की ओर वापस लौटने से पहले इसकी सटीक कक्षा का सटीक निर्धारण करना मुश्किल हो रहा है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...