5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ: भूटान नरेश ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, CM योगी आदित्यनाथ ने...

महाकुंभ: भूटान नरेश ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, CM योगी आदित्यनाथ ने शेयर की तस्वीरें

Published on

नई दिल्ली,

प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में देश के साथ-साथ विदेश से भी श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है. इस बीच मंगलवार (4 फरवरी) को भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक ने भी संगम में पवित्र डुबकी लगाई. उनके सा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.

भूटान के राजा ने अरेल घाट पर डुबकी लगाई. भूटान नरेश की तस्वीरें खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल से साझा कीं. बता दें कि पड़ोसी देश के राजा आज सुबह 10 बजे विशेष विमान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे थे. वह हेलिकॉप्टर से अरेल घाट पहुंचे, जहां उन्होंने स्नान किया.बताया जा रहा है कि अब भूटान नरेश और यूपी सीएम आदित्यनाथ पूजन के बाद अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर के दर्शन करेंगे. वह दोपहर 2:30 बजे प्रयागर से रवाना होंगे.

77 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने लगाई थी डुबकी
बता दें कि तीन दिन पहले 1 फरवरी को 77 देशों के 118 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई है. इसमें कई देशों के राजयिकों के साथ ही उनका परिवार भी शामिल था. महाकुंभ में डुबकी लगाने वाले 77 देशों में रूस, मलेशिया, बोलीविया, जिम्बाब्वे, लातविया, उरुग्वे, नीदरलैंड, मंगोलिया, इटली, जापान, जर्मनी, जमैका, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, पोलैंड, कैमरून, यूक्रेन, स्लोवेनिया और अर्जेंटीना जैसे देशों के राजनयिक शामिल हैं. यूपी सरकार ने एक बयान में कहा कि राजनयिकों ने यात्रा के लिए किए गए प्रबंधों पर खुशी जताई.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this