5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्य'महाराज के नेतृत्व में होंगे अगले विधानसभा चुनाव', नेता प्रतिपक्ष ने बताया-...

‘महाराज के नेतृत्व में होंगे अगले विधानसभा चुनाव’, नेता प्रतिपक्ष ने बताया- कौन होगा मुख्यमंत्री, खुलकर नाम का किया समर्थन

Published on

अंबिकापुर

नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के लिए अंबिकापुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने बड़ा बयान दिया है। चरणदास महंत ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि अगला विधानसभा चुनाव महाराज के नेतृत्व में लड़ेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ की सियासत में टीएस सिंहदेव को बाबा और महाराज कहकर संबोधित किया जाता है। चरणदास महंत के इस बयान के बाद कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी को एक बार फिर से हवा मिली है।

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने अंबिकापुर ने कहा है कि अगला विधानसभा चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में कांग्रेस लड़ेगी। उन्होंने यहां तक कहा कहा कि पिछले चुनाव में हम एक नहीं थे, इस वजह से चुनाव हारे। अब एक हैं और अगले चुनाव में हम कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। चरणदास महंत ने जब यह बयान दिया उस दौरान पूर्व डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद थे।

बाबा ही रहेंगे सीएम
चरणदास महंत ने कहा- हमेशा जो कुछ भी हुआ है, सरगुजा और बस्तर के नेतृत्व में हुआ है। टीएस सिंहदेव को सीएम बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। बाबा सीएम भी रहेंगे। इनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे तो जीतेंगे भी और कांग्रेस की सरकार भी बनाएंगे।

2018 में भी था टीएस सिंहदेव का नाम
छत्तीसगढ़ में 2018 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। उस दौरान भी सीएम की रेस में टीएस सिंहदेव का नाम था। 2018 के विधानसभा चुनाव में टीएस सिंहदेव घोषणा पत्र समिति के प्रमुख थे। उनके ही नेतृत्व में कांग्रेस ने घोषणा पत्र बनाया था। इसके बाद राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी। हालांकि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने टीएस सिंहदेव की जगह तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को राज्य का सीएम चुनाव था।

प्रचार अभियान में पहुंचे थे चरणदास मंहत
चरणदास मंहत अंबिकापुर नगर निगम में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पूर्व डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव भी मौजूद थे। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होना है। जबकि 15 फरवरी को रिजल्ट घोषित होंगे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this