5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यमुलायम यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के...

मुलायम यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के खिलाफ रायबरेली न्यायालय में परिवाद दायर

Published on

रायबरेली

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास की ओर मुलायम सिंह यादव के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर सपा नेता एवं अधिवक्ता अखिलेश माही ने उनके खिलाफ रायबरेली न्यायालय में परिवाद दाखिल किया है। न्यायालय ने राजू दास को नोटिस जारी करते हुए मामले की अगली तारीख 20 फरवरी लगाई है।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा प्रयागराज महाकुम्भ में लगाए जाने के बाद राजू दास की ओर से सोशल मीडिया पर उनके बारे में अभद्र टिप्पणी की गई थी। जिसको लेकर सपा समर्थकों ने भारी नाराजगी जताई थी। इस बात को लेकर सपा नेता एवं अधिवक्ता अखिलेश माही ने रायबरेली न्यायालय में परिवाद दाखिल करते हुए न्यायालय से राजू दास के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की गुहार लगाई है, जिसमें न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय कोर्ट नंबर 19 रायबरेली ने राजू दास को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। न्यायालय ने अगली तारीख 20 फरवरी नीयत की है। ‎

सपा नेता एवं अधिवक्ता अखिलेश माही ने बताया कि ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय कोर्ट न. 19 रायबरेली में धारा 66A आई टी एक्ट 299, 353(2), 356(1), 356(2) बीएनएस के अन्तर्गत परिवाद दाखिल करते हुए न्यायालय से महंत राजू दास को तलब कर दंडित किए जाने का निवेदन किया है। सुनवाई के लिए अगली तारीख 20 फरवरी कोर्ट ने तय की है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this