5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यकैमरा अपने साथ रखें...दिल्ली में वोटिंग से पहले आदित्य ठाकरे ने आप-कांग्रेस...

कैमरा अपने साथ रखें…दिल्ली में वोटिंग से पहले आदित्य ठाकरे ने आप-कांग्रेस को किया अलर्ट, जानें क्या कहा?

Published on

मुंबई

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग से ठीक पहले शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने आप और कांग्रेस को आगाह किया है। आदित्य ठाकरे ने वोटिंग एक दिन पहले चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आप और कांग्रेस को बाेगस वोटर से सतर्क रहना होगा। ठाकरे का कहना है कि चुनाव आयोग मतदाता धांधली करवा सकता है और उन्होंने वीडियो कैमरे लगाने का सुझाव भी दिया। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कैमरे साथ में रखने की सलाह
आदित्य ठाकरे ने लिखा है कि उन्होंने चुनाव आयोग पर बीजेपी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आप, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार से वोटिंग के दौरान फर्जी वोटिंग पर नज़र रखें। उन्होंने वीडियो कैमरा इस्तेमाल करने का भी सुझाव दिया। दिल्ली पुलिस ने आप उम्मीदवार आतिशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन और सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की। ठाकरे ने लिखा है कि चुनाव आयोग जानबूझकर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसी गतिविधियों को नज़रअंदाज़ करता है। आदित्य ठाकरे ने AAP और कांग्रेस को वोटिंग के आखिरी घंटे में वीडियो कैमरा का इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान चुनाव आयोग वोटिंग प्रतिशत में अचानक बढ़ोतरी दिखा सकता है, जो कुछ राजनीतिक दलों के पक्ष में हो सकती है। उन्होंने कहा कि असली आंकड़े रिकॉर्ड करने के लिए वीडियो कैमरे जरूरी हो सकते हैं।

जनादेश पर बोले ठाकरे
ठाकरे ने जोर देकर कहा कि सिफ वही चुनाव जायज है जहां पंजीकृत मतदाताओं के अधिकारों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि मतदाता जो भी चुनते हैं, वही जनादेश होता है। उन्होंने लिखा कि केवल एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ही मतदाताओं के रूप में पंजीकृत नागरिकों का सम्मान करता है, और फिर वे जो भी चुनते हैं वह जनादेश होता है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी 68 सीटों पर लड़ रही है। दो सीटें उसने एनडीए सहयोगियों को दी हैं जबकि आप सभी 70 सीटों पर लड़ रही है। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से मैदान में हैं। कांग्रेस भी चुनाव मैदान में है। कांग्रेस ने इस चुनाव में आप पर खूब हमला बोला है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this