5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यबिहार: सरस्वती पूजा पर बुर्का पहनकर दो युवकों ने अश्लील गानों पर...

बिहार: सरस्वती पूजा पर बुर्का पहनकर दो युवकों ने अश्लील गानों पर किया डांस, वीडियो वायरल

Published on

बेगूसराय ,

बिहार के बेगूसराय में सरस्वती पूजा पंडाल में बुर्का पहनकर अश्लील गानों पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. यह मामला फुलवड़िया थाना क्षेत्र के धोबी टोला वार्ड नंबर-20 का है, जहां दो युवकों ने बुर्का पहनकर अश्लील गानों पर डांस किया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आई और कार्रवाई करते हुए पूजा समिति समेत डांस करने वाले युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. इस घटना पर बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की.

बुर्का पहनकर अश्लील डांस
बता दें, सोमवार रात सरस्वती पूजा के दौरान नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था. इसी दौरान कुछ युवकों ने बुर्का पहनकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जैसे ही मामला संवेदनशील होने की आशंका बढ़ी, पुलिस हरकत में आई और स्थिति पर काबू पाया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस घटना पर तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविंद्र मोहन सिंह ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी. साथ ही उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की. इस घटना पर ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार रात सरस्वती पूजा के मौके पर नुक्कड़ नाटक किया गया था. जहां दो युवकों ने बुर्का पहनकर डांस किया.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this