5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यरामभद्राचार्य पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार, कहा- वह सत्ता के प्रति निर्मोही...

रामभद्राचार्य पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार, कहा- वह सत्ता के प्रति निर्मोही…

Published on

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य के आरोपों को लेकर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि रामभद्राचार्य पर उन्होंने कहा कि मुझे शंकराचार्य ना माने कोई बात नहीं पर उन्हें संवेदनशील होना चाहिए. वह निर्मोही है तो सत्ता के प्रति भी रहे, वह सत्ता के प्रति मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं.

उन्होंने आरोप लगाया कि महाकुंभ में सैनिक शासन जैसी व्यवस्था हो गई है. शंकराचार्य को पीछे करके अखाड़े आगे हो गए. हमें स्नान के लिए सवारी की बाध्यता नहीं है, हम ऐसे ही पुण्य कमाकर चले जाते हैं. उन्होंने कहा कि शंकराचार्य की प्रतिष्ठा बहुत बड़ी है और यह ब्रांड इतना बड़ा है कि देशभर में उनके नकल के कई ब्रांड खड़े हो गए.

सीएम पर बरसे शंकराचार्य
फलहरी बाबा द्वारा उन्हें कुंभ से बाहर करने की चिट्ठी पर शंकराचार्य कहा कि मैं इस बात से बिल्कुल सहमत हूं कि अफवाही लोगों को कुंभ से बाहर करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अफवाह मुख्यमंत्री ने उड़ाई है मृत्यु के आंकड़े छुपा कर, ऐसे में उन्हें पद से बाहर करना चाहिए.

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयानों के बाद कई संतों ने उनकी आलोचना की थी. संतों और महंतों ने उन्हें सलाह दी थी कि सीएम से इस्तीफा मांगना गलत है. महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज द्वारा इस्तीफा मांगने पर अयोध्या के श्री हनुमत निवास पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नंदिनीशरण जी महाराज ने कहा था कि यह बहुत दुखद घटना है लेकिन इस घटना को लेकर सरकार और मुख्यमंत्री पर निशाना साधना हताशा का प्रतीक है. वहां बहुत भीड़ है. वे सामान्य नियमों का भी पालन नहीं कर पा रहे हैं और इसी कारण ऐसी स्थिति बन रही है. मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगना गहरी हताशा है और कुछ नहीं. यह हमारे लिए शर्मनाक है. उनके जैसे महत्वपूर्ण व्यक्ति को इस तरह की ओछी बयानबाजी नहीं करनी चाहिए.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this