14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में बर्थराइट सिटीजनशिप पर डोनाल्ड ट्रंप के आदेश को दूसरे फेडरल...

अमेरिका में बर्थराइट सिटीजनशिप पर डोनाल्ड ट्रंप के आदेश को दूसरे फेडरल जज ने किया स्थगित

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिका में बर्थराइट सिटीजनशिप (जन्मजात नागरिकता) पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकारी आदेश को झटका लगा है। न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, एक संघीय न्यायाधीश ने बुधवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकारी आदेश पर दूसरी बार देशव्यापी रोक लगाने का आदेश दिया है। जज ने नागरिकता को ‘सबसे कीमती अधिकार’ कहा।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश डेबोरा बोर्डमैन ने कहा कि देश की किसी भी अदालत ने ट्रंप प्रशासन की 14वें संशोधन की व्याख्या का समर्थन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि यह अदालत ऐसा करने वाली पहली नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा, “नागरिकता एक अत्यंत मूल्यवान अधिकार है, जिसे संविधान के 14वें संशोधन से स्पष्ट रूप से प्रदान किया गया है।”

ट्रंप के आदेश को स्थगित करने वाली फेडरल जज ने क्या कहा?
जज ने कहा कि नागरिकता एक राष्ट्रीय चिंता है जिसके लिए एक समान नीति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल एक राष्ट्रव्यापी निषेधाज्ञा ही वादी को पूर्ण राहत प्रदान करेगी। बेंच से अपना फैसला पढ़ने के बाद जज ने सरकारी वकील से पूछा कि क्या वह उनके फैसले के खिलाफ अपील करेंगे। वकील ने कहा कि उनके पास इस सवाल पर तुरंत कोई रुख अपनाने का अधिकार नहीं है। वकील ने कहा कि उनके पास इस सवाल पर तुरंत कोई रुख अपनाने का अधिकार नहीं है।

बर्थराइट सिटीजनशिप पर ट्रंप के आदेश पर पहले ही लगा दी गई थी अस्थायी रोक
बर्थराइट सिटीजनशिप पर रोक लगाने संबंधी ट्रंप के आदेश को पहले ही राष्ट्रीय स्तर पर अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, क्योंकि वाशिंगटन में चार राज्यों की ओर से एक अलग मुकदमा दायर किया गया था, जहां एक जज ने आदेश को ‘स्पष्ट रूप से असंवैधानिक’ कहा था। कुल मिलाकर, 22 राज्यों के साथ-साथ अन्य संगठनों ने भी कार्यकारी कार्रवाई को रोकने के लिए मुकदमा दायर किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने दूसरी बार पदभार संभालते ही कई कार्यकारी आदेश जारी किए थे, जिनमें बर्थराइट सिटीजनशिप पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश भी शामिल था।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...