14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा ने हमास से मिलाया हाथ, पाकिस्तान में एक साथ...

जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा ने हमास से मिलाया हाथ, पाकिस्तान में एक साथ दिखे तीन आतंकी संगठन

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के दो प्रमुख आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा ने गाजा के हमास के साथ हाथ मिलाया है। इसका सार्वजनिक सबूत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट में देखने को मिला है। रावलकोट में आतंकवादियों के ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ कार्यक्रम के दौरान जैश के बंदूकधारियों को फिलिस्तीन के हमास नेताओं की सुरक्षा करते हुए मंच पर देखा गया। खुद जैश के एक आतंकवादी ने मंच से ऐलान किया कि हमास और पाकिस्तानी जिहादी समूह एकजुट हो गए हैं।

भारत के खिलाफ उगला जहर
पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों के इस कार्यक्रम में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला गया। आतंकवादियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी अमर्यादित टिप्पणियां की। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एक आतंकवादी ने कहा कि फिलिस्तीन के मुजाहिदीन और कश्मीर के मुजाहिदीन एक हो चुके हैं। उसने दिल्ली में खून की नदियां बहाने और कश्मीर को भारत से अलग करने की भी धमकियां दी। इतना ही नहीं, उसने भारत के टुकड़े करने की भी गीदड़भभकी दी।

हमास के आतंकियों को ट्रेनिंग देता है पाकिस्तान
हमास की पाकिस्तान से पुरानी दोस्ती है। हमास के आतंकवादियों को पाकिस्तानी सेना ट्रेनिंग देती है। खासतौर पर हमास के एयर और नेवल विंग के आतंकवादियों को पाकिस्तान के एसएसजी कमांडो की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके बाद से ये आतंकवादी इजरायल के खिलाफ आतंकी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इतना ही नहीं, हमास को पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में फंडिग भी मिलती है। गाजा पर इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान के कई नेताओं ने कतर में हमास के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात भी की थी।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...