14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'शेख हसीना ने वहां बैठकर राजनीति की तो भारत इसका जिम्मेदार ...',...

‘शेख हसीना ने वहां बैठकर राजनीति की तो भारत इसका जिम्मेदार …’, बांग्लादेश के मंत्री ने दी बड़ी धमकी

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री नाहिद इस्लाम ने कहा कि, अगर शेख हसीना नई दिल्ली में बैठकर किसी भी जरिए से यहां की राजनीति में शामिल होती हैं तो उसका जिम्मेदार भारत खुद होगा. बांग्लादेश के सूचना प्रसारण मंत्री नाहिद इस्लाम ने अपने बयान में कहा कि, “भारत ने शेख हसीना को शरण दी और उसके पास इसकी कुछ वजह भी हैं. हमने भारत से शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए कहा है जो एक कूटनीतिक मुद्दा है. लेकिन अगर शेख हसीना वहां से राजनीति करने की कोशिश करेंगी और वहां बैठकर राजनीतिक सभाओं को संबोधित करेंगी तो इस सबकी जिम्मेदार भारत सरकार होगी.”

बांग्लादेश के सूचना प्रसारण मंत्री नाहिद इस्लाम ने राजधानी ढाका में एक किताब के विमोचन के दौरान यह बयान दिया. नाहिद इस्लाम ने आगे कहा कि, “अगर फरवरी या मार्च में कोई भी संभावित अराजकता होती है तो उसका जवाब देने के लिए हम सड़कों पर उतर जाएंगे. हम अपना विरोध जारी रखेंगे. हमारी एकता में फूट डालने की कोशिशें की जा रही हैं और इनका जवाब देने के लिए हम हमेशा तैयार हैं.”

नाहिद हुसैन का यह बयान उस समय आया है, जब शेख हसीना ने ऑनलाइन माध्यम से अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधन के जरिए एकजुट करने की कोशिश कर रही हैं. शेख हसीना की आवामी लीग पार्टी ने भी एक बार वापसी का बिगुल फूंक दिया है और हिंदू उत्पीड़न व मोहम्मद यूनुस की सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है.

इसी विरोध में बांग्लादेश के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन भी हो रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान ही बुधवार रात को प्रदर्शनकारियों ने संग्रहालय बनाए जा चुके बांग्लादेश के संस्थापक और शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर्रहमान के ढाका स्थित घर में तोड़फोड़ करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया.

बांग्लादेश में दोनों पक्षों के राजनीतिक विवाद की वजह से तनाव बढ़ता जा रहा है. पिछले साल बांग्लादेश में शुरू हुए छात्रों के हिंसक प्रदर्शन के बाद से ही शेख हसीना कई महीनों से भारत में हैं. प्रदर्शन के दौरान उस समय जब सत्ता पलट हुई तो शेख हसीना बांग्लादेश से भागकर भारत आ गई थीं. तभी से भारत ने उन्हें शरण दी हुई है. लेकिन अब शेख हसीना अपनी वापसी की कोशिशों में लग गई हैं. यही वजह है कि, शेख हसीना भारत में बैठे-बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रही हैं.

गुरुवार को शेख हसीना ने आवामी लीग पार्टी के समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि, उनके खिलाफ बांग्लादेश में जो आंदोलन किया जा रहा है, वह असल में उनकी हत्या का प्रयास है. शेख हसीना ने कहा कि, मोहम्मद यूनुस ने उन्हें और उनकी बहन को मारने की योजना बनाई थी.

शेख हसीना ने फेसबुक लाइव के जरिए पार्टी के संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अल्लाह ने मुझे इन हमलों के बावजूद भी जिंदा रखा है तो जरूर कुछ काम करना होगा. अगर ऐसा नहीं होता तो मैं इतनी बार मौत को कैसे मात दे देती?

वहीं शेख हसीना ने संबोधन में अपने आवास पर हुए हमले पर सवाल उठाते हुए कहा कि, उनके घर को आग क्यों लगाई गई. वह बांग्लादेश के लोगों से इंसाफ मांगती हैं. उन्होंने क्या बांग्लादेश के लिए कुछ नहीं किया? आखिर उनका इतना अपमान क्यों किया जा रहा है.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...