14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकश्‍मीर के लिए 10 युद्ध लड़ने को तैयार... पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम...

कश्‍मीर के लिए 10 युद्ध लड़ने को तैयार… पाकिस्तान आर्मी चीफ असीम मुनीर ने भारत के लिए उगला जहर, दी धमकी

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर ने कश्मीर मुद्दे पर भारत के खिलाफ आक्रामक रुख दिखाते हुए युद्ध की धमकी दी है। पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद में बुधवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान कभी भी कश्मीर मुद्दे पर पीछे हटने को तैयार नहीं होगा। कश्मीर के लिए पाकिस्तान की आर्मी भारत से 10 युद्ध लड़ने को भी तैयार है। मुनीर ने कहा कि भारत की सैन्य ताकत से पाकिस्तान ना पहले डरा है और ना ही आगे घबराएगा।

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल मुनीर ने कहा कि कश्मीरी लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान उनके साथ खड़ा पूरी ताकत से खड़ा रहेगा। मुनीर ने कहा, ‘पाकिस्तान कश्मीर के लिए पहले ही तीन युद्ध लड़ चुका है। अगर 10 और युद्ध भी लड़ने पड़े तो पाकिस्तान लड़ेगा। पाकिस्तान भारत की सैन्य ताकत या उसकी आधुनिक तकनीक से नहीं डरेगा।’

कश्मीर को नहीं छोड़ सकता पाकिस्तान: मुनीर
मुनीर ने कहा, ‘कश्मीर पाकिस्तान की शाह रग है। यानी बदन की ऐसी नस है, जो कट जाए तो मौत हो जाती है। हम कह सकते हैं कि कश्मीर हमारे देश की जान है। हम अपनी जान को कैसे बदन से निकलने दे सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि कश्मीर एक दिन आजाद होगा और पाकिस्तान का हिस्सा बनेगा। यही कश्मीर के लोगों की तकदीर है। ये एक दिन जरूर सच होगा।’

पाक सेना प्रमुख ने इस दौरान भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। मुनीर ने कहा, ‘भारत के अत्याचार और बढ़ता हिंदुत्व कश्मीरी लोगों के आत्मनिर्णय के संघर्ष को और मजबूत कर रहा है। ये लड़ाई लगातार आगे बढ़ती रहेगी। पाकिस्तान एक ताकतवर देश है और दुनिया में कश्मीर की आवाज को उठाने का काम जारी रखेगा।’ मुनीर ने ये भी कहा कि पाकिस्तान तरक्की कर रहा है और इसका फायदा कश्मीर (पीओके) को भी होगा। उन्होंने कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।

पाकिस्तान के बारे में फैलाया जा रहा झूठ
जनरल असीम ने इस दौरान कहा कि पाकिस्तान तरक्की की राह पर है। जो लोग कह रहे हैं कि पाक डिफॉल्ट करेगा, वे झूठ बोल रहे हैं। बीते एक साल में आर्थिक प्रगति से पाकिस्तान ने आईएमएफ और विश्व बैंक को भी हैरान कर दिया है। पाकिस्तान के पास विशाल प्राकृतिक संसाधन हैं। पाकिस्तान के पास 48 अरब डॉलर का प्राकृतिक गैस पाइपलाइन नेटवर्क है, इसके अलावा 7 ट्रिलियन डॉलर के खनिज संसाधन भी हैं। ऐसे देश को भी डिफॉल्ट नहीं कर सकता।’

 

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...