7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यदिल्ली चुनाव में फिर मुंह के बल गिरती दिख रही कांग्रेस, राहुल...

दिल्ली चुनाव में फिर मुंह के बल गिरती दिख रही कांग्रेस, राहुल गांधी दें ध्यान, महाराष्ट्र में पार्टी के नेता की गुजारिश

Published on

मुंबई

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 5 फरवरी को 70 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गई है। वोटिंग के बाद कई एग्जिट पोल सामने आए हैं। अधिकतर एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है, लेकिन कांग्रेस फिर मुंह के बल गिरती दिख रही है। ग्रैंड ओल्ड पार्टी की स्थिति पर महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता हुसैन दलवई ने भी फिक्र जाहिर की है। उन्होंने माना कि संगठन में समस्या है। उन्होंने कहा कि यकीनन संगठन में समस्या है और राहुल गांधी को संगठन पर ध्यान देना चाहिए। राहुल गांधी ने जो हाल ही में बजट सत्र के दौरान अभिभाषण दिया, उसे जनता ने पसंद किया है। जनता राहुल गांधी के साथ है।

सभी एग्जिट पोल हुए झूठे साबित
एग्जिट पोल में आए रुझानों पर कांग्रेस नेता ने कहा कि देखिए लोकसभा चुनाव के दौरान भी एग्जिट पोल बीजेपी को 400 पार सीट दे रहे थे। लेकिन जब रिजल्ट आए तो सभी एग्जिट पोल झूठे साबित हुए। अभी एग्जिट पोल पर कुछ भी कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी। 8 फरवरी को परिणाम आएगा, सभी को पता चल जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बन रही है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को अधिकतर एग्जिट पोल शून्य सीट दे रहे हैं। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं फिर कह रहा हूं कि एग्जिट पोल कुछ लोगों के व्यूज पर आधारित है। जागरूक मतदाता कभी यह नहीं बताता है कि उसने किस पार्टी को वोट किया है। मैं समझता हूं कि यह सब बंद होना चाहिए। जहां तक कांग्रेस की बात है, मुझे लगता है कि दिल्ली में कांग्रेस की हुकूमत देखने को मिलेगी।

महाराष्ट्र में कांग्रेस की हालत बहुत बेकार
महाराष्ट्र कांग्रेस संगठन पर पूछे गए सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस का संगठन है या नहीं, पता नहीं। लेकिन एक समय तक महाराष्ट्र में कांग्रेस का संगठन बहुत ही मजबूत था। आज के समय राज्य में कांग्रेस की हालत बहुत बेकार है और शीर्ष नेतृत्व को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। जो कांग्रेसी शीर्ष नेतृत्व की बात नहीं मानते, उन्हें साइड करना भी जरूरी है। तिरुपति मंदिर की ओर से 18 गैर-हिंदू कर्मचारियों पर की कार्रवाई पर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बहुत ही गलत फैसला है, इतने समय से काम कर रहे थे, तब कोई दिक्कत नहीं, अब इस तरह से निकाल देना उनके साथ गलत हो रहा है।

सपा पर बोला हमला
हिंदू समाज की एकजुटता पर आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि वह हमेशा हिंदू, हिंदू, हिंदू की बात करते हैं। आज कुछ कहते हैं, कल कुछ और कहते हैं। मैं उनसे कहूंगा कि जो बड़ी बातें वो कह रहे हैं, पहले ब्राह्मणों को बताएं। ब्राह्मण समाज ही दूसरे समाजों को साथ लेकर चलने को तैयार नहीं है। सपा सांसद अखिलेश यादव पर कांग्रेस नेता हुसैन ने कहा कि अब वे कांग्रेस को सबक सिखाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले उन्हें ‘समाजवादियों’ को सबक सिखाना चाहिए और फिर कांग्रेस को।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...