9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यछुट्टी नामंजूर होने से नाराज था सरकारी कर्मचारी, चाकू से सहकर्मियों पर...

छुट्टी नामंजूर होने से नाराज था सरकारी कर्मचारी, चाकू से सहकर्मियों पर किया हमला

Published on

कोलकाता,

कोलकाता के न्यूटाउन इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक शख्स हाथ में खून से सना चाकू लेकर सड़क पर नजर आया. उसे गुस्से में देखकर किसी ने उसके पास जाने की हिम्मत नहीं की. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. बाद में पता चला कि वो शख्स एक सरकारी कर्मचारी है और उसने चाकू से हमला करके अपने कई सहकर्मियों को घायल कर दिया.

यह सनसनीखेज वारदात गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है. उस वक्त कोलकाता के न्यू टाउन में कारीगरी भवन के सामने एक आदमी को हाथ में चाकू लेकर घूमते हुए देखा गया. उसे देखकर ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने उसे रोकने की कोशिश भी की. व्यस्त सड़क के बीच अचानक वो अधेड़ उम्र का गुस्सैल आदमी हाथ में खून से सना चाकू लहरा रहा था.

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने हालात की गंभीरता को भांपते हुए बार-बार उस शख्स से चाकू फेंकने की गुजारिश की. और आखिरकार उस गुस्सैल आदमी ने चाकू गिरा दिया. इसके बाद बिधाननगर पुलिस ने उस आदमी को तुरंत हिरासत में लिया. सूत्रों का कहना है कि टेक्नो सिटी थाने की पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया. लापता छात्रा का सुराग, परिजनों ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान अमित कुमार सरकार के रूप में हुई है. वह पश्चिम बंगाल सरकार के एक विभाग में काम करता है. सूत्रों का दावा है कि उसने अपने कार्यालय में छुट्टी के लिए आवेदन किया था. लेकिन उसे छुट्टी नहीं मिली. जबकि उसे छुट्टी की बेहद जरूरत थी.

छुट्टी नामंजूर हो जाने पर सरकारी कर्मचारी अपने कार्यालय में मौजूद सहकर्मियों से इस बात को लेकर बहस करने लगा. जिसके बाद उसने गुस्से में आकर अपने सहकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले का नतीजा ये हुआ कि कुछ लोग इस दौरान घायल हो गए.

वारदात को अंजाम देकर आरोपी अमित कुमार सरकार खून से सना चाकू और अपना बैग लेकर वहां से निकल पड़ा और सड़क पर जा पहुंचा. पता चला है कि इससे पहले उसके चाकू के हमले से एक सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग उससे चाकू नीचे गिराने के लिए कह रहे हैं. जवाब में, शख्स ने उन्हें चेतावनी दी कि वे उनके पास न आएं. उसका वीडियो पहले ही सोशल मीडिया पर फैल चुका है.

वहीं, सूत्रों का दावा है कि शख्स ने आरोप लगाया है कि उसके सहकर्मियों ने उसके पिता को लेकर कुछ अभद्र टिप्पणी की थी! इसी बात पर वह नाराज हो गया था. हालांकि, इन आरोपों और प्रत्यारोपों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस पहले ही गिरफ्तार अमित से बात कर पूरे मामले को समझने की कोशिश कर रही है. पुलिस जानना चाहती है कि वह इतना गुस्से में क्यों था? उसके पास चाकू कहां से आया? हर बात की जांच की जा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि अमित किसी वजह से मानसिक रूप से परेशान तो नहीं था.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...