11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयम्यांमार में जुंटा को झटका, अराकान आर्मी ने छह टाउनशिप पर कब्जा...

म्यांमार में जुंटा को झटका, अराकान आर्मी ने छह टाउनशिप पर कब्जा जमाया, सैकड़ों सैनिकों को बनाया

Published on

नेपीडा:

म्यांमार में चल रही लड़ाई में सशस्त्र विरोधी समूहों को जुंटा शासन के खिलाफ लगातार सफलताएं मिल रही हैं। शोध समूह न्यान लिन थिट एनालिटिका के अनुसार बीते साल दिसंबर से विद्रोहियों ने छह टाउनशिप को जुंटा से छीना है और एक क्षेत्रीय कमांड मुख्यालय पर कब्जा किया है। म्यांंमार में कई सशस्त्र समूह जुंटा से लड़ रहे हैं, इसमें अराकान आर्मी की भूमिका (AA) प्रमुख है। AA ने पश्चिमी म्यांमार के राखीन राज्य के अपने गढ़ में चार टाउनशिप- मौंगडॉ, ऐन, ग्वा और ताउंगुप पर कब्जा किया है। जुंटा को नया झटका देते हुए AA ने ऐन शहर में जुंटा की पश्चिमी सैन्य कमान को हरा दिया है। AA ने जुंटा की सेना के सैकड़ों सैनिकों को बंदी भी बना लिया है।

द इरावडी की रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2023 में अपने पश्चिमी म्यांमार अभियान की शुरुआत के बाद से AA ने रखाइन राज्य की 17 में से 14 टाउनशिप और पालेत्वा टाउनशिप पर नियंत्रण हासिल किया है। चिन राज्य में पालेत्वा टाउनशिप स्थित है। वर्तमान में रखाइन की राजधानी सित्तवे की ओर AA लड़ाके बढ़ रहे हैं। इससे AA और सैन्य शासन के बीच सित्तवे टाउनशिप में संघर्ष बढ़ गया है।

विद्रोही गुट बढ़ा रहे हैं हमले
रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर में मिली जीत के बाद से उत्साहित AA ने अपने हमले पड़ोसी मैगवे, बागो और एयारवाडी क्षेत्रों तक बढ़ा दिए हैं। AA ने सीमा पर सैन्य शासन के तैनाती बढ़ाने के बावजूद कई सैन्य ठिकानों पर कब्जा जमाया है। मैगवे और बागो में सैन्य शासन के 25 हथियार कारखानों में से 23 स्थित हैं, जो उसकी ताकत का आधार हैं।

दिसंबर में चिन ब्रदरहुड ने दक्षिणी चिन राज्य में मिंडट और कनपेटलेट टाउनशिप को मुक्त करा लिया है, जो छह चिन प्रतिरोध समूहों और मैगवे और सागिंग क्षेत्रों के पीपुल्स डिफेंस फोर्सेज का गठबंधन है। मिंडट शहर की लड़ाई के दौरान एए ने चिन ब्रदरहुड को हथियार, गोला-बारूद, सैनिक और सैन्य सलाह प्रदान की है।

चार साल से लड़ाई की जद में म्यांमार
न्यान लिन थिट एनालिटिका के आंकड़ों से पता चलता है कि एयारवाडी क्षेत्र और सैन्य शासन की प्रशासनिक राजधानी नेपीडॉ को छोड़कर पूरे देश में संघर्ष है। दिसंबर से सशस्त्र संघर्ष में 1,437 सैन्य शासन के सैनिक, 42 प्रतिरोध सदस्य और 34 नागरिक मारे गए हैं। इसके अलावा लक्षित हमलों में 173 नागरिक मारे गए हैं। ये मौतें सैन्य शासन के तोपखाने और हवाई हमलों से हुई। इस संघर्ष के चलते म्यांमार के लोगों का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है।

म्यांमार बीते चार साल से गृहयुद्ध से जूझ रहा है। म्यांमार में जुंटा कहने वाले सैन्य शासक और विद्रोही गुट आमने-सामने हैं। जुंटा सेना को बीते कुछ समय में सशस्त्र विद्रोगी गुटों के सामने हार सामना करना पड़ा है। म्यांमार में सेना के घटते नियंत्रण और अराकान आर्मी जैसे विद्रोही गुटों के मजबूत होने से युद्ध के मैदान की स्थिति बदल रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि जिस तरह से म्यांमार में विद्रोही आगे बढ़े हैं, उससे राजधानी तक भी वह जल्दी ही पहुंच सकते हैं।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...