11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के कंधे पर सवार होकर चांद पर जाएगा पाकिस्तान, दक्षिणी ध्रुव...

चीन के कंधे पर सवार होकर चांद पर जाएगा पाकिस्तान, दक्षिणी ध्रुव पर भेजेगा रोवर, क्या भारत को दे पाएगा चुनौती?

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान ने गुरुवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें उसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुप पर रोवर को भेजने के मिशन की घोषणा की है। पाकिस्तान की स्पेस एजेंसी स्पेस एंड अपर एटमॉस्फेयर रिसर्च कमीशन (Suparco) ने इस रोवर को तैयार किया है। आधिकारिक बयान में कहा गया है, कि सुपार्को के बनाए रोवर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भेजा जाएगा। भारत ने जब से अपने चंद्रयान मिशन को कामयाबी के साथ अंजाम दिया था, उसके बाद से ही पाकिस्तान के अंतरिक्ष मिशनों को लेकर सवाल उठ रहे थे। पाकिस्तान की जनता पूछ रही थी कि आखिर पाकिस्तानी स्पेस एजेंसी इतनी पीछे क्यों है? लेकिन, चंद्रमा मिशन की घोषणा के बाद सवाल उठ रहे हैं, इस मिशन में आखिर पाकिस्तान का योगदान क्या है?

दरअसल, पाकिस्तान ने चंद्रमा पर रोवर भेजने के लिए चीन की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ एक समझौता किया है। इसके तहत सुपार्को और चीनी अंतरिक्ष एजेंसी CNSA के बीच समझौता ज्ञापन पर साइन किए गये हैं। इस समझौते पर 5 फरवरी 2025 को पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समझौते के तहत पाकिस्तान के लिए अपने पहले स्वदेशी चंद्र रोवर को चीन के चांग’ए-8 मिशन का हिस्सा बनाया जाएगा, जिसे साल 2028 में लॉन्च किया जाना है। यानि, पाकिस्तान अपने स्वदेशी रोवर को खुद चंद्रमा पर नहीं भेजेगा, बल्कि चीन उसे चंद्रमा पर पहुंचाएगा।

चीन का चांग’ए-8 मिशन क्या है?
चीनी स्पेस एजेंसी CNSA ने चांग’ए-8 मिशन को डिजाइन किया है। इस मिशन का मकसद इन-साइट वैज्ञानिक रिसर्च को अंजाम देना है, टेक्नोलॉजी का वेरिफिकेशन करना है और चंद्रमा के सतह का मानचित्रण करना है। इस मिशन में पाकिस्तान की भागीदारी देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम और अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (ILRS) पहल में इसके योगदान में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है। हालांकि, पाकिस्तान में भारत से पहले स्पेस एजेंसी का निर्माण किया गया था, लेकिन आज की तारीख तक पाकिस्तानी स्पेस एजेंसी कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई है।

सुपार्को का चंद्र रोवर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तैनात किया जाएगा, जो अपने अनूठे वातावरण के लिए जाना जाता है। इसके अलावा भविष्य के कई वैज्ञानिक मिशन भी चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव से ही डिजाइन किए गये हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सुपार्को के वैज्ञानिकों ने एक एडवांस पेलोड बनाया है, जिसे रोवर के जरिए चंद्रमा पर भेजा जाएगा। यह चीनी और यूरोपीय वैज्ञानिकों के बीच सहयोग से निर्मित एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिजाइन किया गया वैज्ञानिक पेलोड भी ले जाएगा। पाकिस्तान के वैज्ञानिकों ने रोवर बनाने के लिए चीनी वैज्ञानिकों से मदद ली है, जो चंद्रमा से सतह का गहनता के साथ विश्लेषण करेगा। पाकिस्तान के लिए ये एक बहुत बड़ा मिशन होने वाला है, क्योंकि इससे युवाओं की नई पीढ़ी में वैज्ञानिक खोजों के लिए दिलचस्पी बढ़ेगी।

पाकिस्तान के लिए कितनी बड़ी उपलब्धि होगी?
अगर मिशन कामयाब रहता है तो पाकिस्तान के वैज्ञानिक धरती से चंद्रमा के सतह की जांच कर पाएंगे। इस मिशन के जरिए पाकिस्तान चंद्रमा की मिट्टी की संरचना और संसाधन उपयोग की इसकी क्षमता का अध्ययन कर पाएगा। इसके अलावा वो भविष्य के अपने मिशनों के लिए रूपरेखा तैयार कर सकता है। चंद्रमा का मानचित्रण कर सकता है। भविष्य के अन्वेषण और मानव उपस्थिति पर संभावित प्रभावों का आकलन करने के लिए चंद्रमा की सतह पर उत्सर्जन स्तर और प्लाज्मा गुणों की स्टडी कर सकता है।

सुपार्को और चीनी अंतरिक्ष एजेंसी सीएनएसए के बीच यह सहयोग पाकिस्तान और चीन के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए आपसी मदद को दिखाता है। हालांकि इसे पूरी तरह से पाकिस्तान की उपलब्धि नहीं माना जाएगा। लेकिन, पाकिस्तान की अंतरिक्ष एजेंसी के लिए ये एक बड़ी कोशिश होगी और इस मिशन के कामयाब होने के बाद उसे आगे के मिशनों को अंजाम देने के लिए आत्मविश्वास जरूर मिलेगा।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...