9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यसुल्तानपुर कोर्ट ने क्यों टाल दी अमित शाह के खिलाफ मुकदमे की...

सुल्तानपुर कोर्ट ने क्यों टाल दी अमित शाह के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई? आज दर्ज होनी थी गवाही

Published on

सुलतानपुर

लोकसभा में डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर की अदालत में दायर मुकदमे पर सुनवाई शुक्रवार को वकीलों की हड़ताल के कारण टल गई। याचिकाकर्ता राम खेलावन के अधिवक्ता जय प्रकाश ने बताया कि आज (शुक्रवार को) इस मामले में दूसरे गवाह की गवाही होनी थी लेकिन वकीलों के हड़ताल होने के कारण सुनवाई टल गई।

इससे पहले, 23 जनवरी को इस मामले में सुमन देवी नाम की एक गवाह ने विशेष सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए) अदालत के न्यायाधीश शुभम वर्मा के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था। याचिकाकर्ता राम खेलावन ने याचिका में आरोप लगाया था कि 17 दिसंबर 2024 को केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने लोकसभा में डॉ. भीमराव आंबेडकर के बारे में टिप्पणी करते हुए उनके नाम को छह बार दोहराया था और कहा था कि अगर कोई इतनी बार भगवान का नाम ले तो उसे सात जन्मों तक स्वर्ग की प्राप्ति हो जाएगी।

सुलतानपुर जिले के धम्मौर थानाक्षेत्र के बनकेपुर सरैया के रहने वाले रामखेलावन ने याचिका में आरोप लगाया कि शाह ने यह टिप्पणी उस व्यक्ति के बारे में की, जिसे लाखों गरीब मजदूर भगवान मानते हैं और ऐसी टिप्पणियों से उनकी भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। अधिवक्ता जय प्रकाश के अनुसार, अदालत ने याचिकाकर्ता राम खेलावन को दो गवाह पेश करने का निर्देश दिया था, जिसमें से एक गवाह ने 23 जनवरी को गवाही दी थी। अदालत ने दूसरे गवाह को बयान दर्ज कराने के लिए सात फरवरी की तारीख तय की थी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this