16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्य'हमें तोड़ने की कोशिश करोगे तो सिर तोड़ देंगे', उद्धव ठाकरे का...

‘हमें तोड़ने की कोशिश करोगे तो सिर तोड़ देंगे’, उद्धव ठाकरे का शिंदे और बीजेपी पर पलटवार

Published on

मुंबई

मंत्रालय के पास यशवंत राव चव्हाण सेंटर में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी और शिंदे सेना को चुनौती दी कि हिम्मत है तो वे हमारे सांसदों को फोड़कर दिखाएं। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने बुलेट प्रूफ जैकेट डालकर गंगा स्नान किया। ठीक है वे श्रद्धालु हैं, इसलिए इस पर टिका-टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन गंगा में डुबकी मारते वक्त रुपया कितनी तेजी से नीचे गिर रहा है, इस पर भी उन्हें ध्यान देना चाहिए।

तोड़-फोड़ की तो तुम्हारे सिर भी फूटेगा
शुक्रवार को उद्धव ठाकरे ने विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की ‘शिव बंधन’ कार्य रिपोर्ट का विमोचन किया। इस मौके पर ठाकरे ने कहा कि सुबह से ही 6 सांसदों को फोड़ने की खबर चल रही है। हिम्मत है तो फोड़िए। तोड़-फोड़ की तो तुम्हारे सिर भी फूटेगा। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि पुलिस, ईडी, आयकर विभाग को एक तरफ रखकर एक भी शिवसैनिक को फोड़ कर दिखाओ? उन्होंने दावा किया कि कोई भी तोड़-फोड़ की तो भी शिवसैनिक फूटेगा नहीं।

बीजेपी छोड़ी है, हिंदुत्व नहीं
हिंदुत्व छोड़ने के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए ठाकरे ने कहा कि उन्होंने बीजेपी छोड़ी है, हिंदुत्व नहीं छोड़ी है। यह बात बार-बार बोलता हूं, क्योकि वे बार-बार अफवाह फैलाते हैं। ठाकरे ने कहा कि राहुल गांधी ने बीजेपी के बहुमत के ढोंग को फोड़ के रख दिया। उन्हें इतना प्रचंड बहुमत मिला, लेकिन मुख्यमंत्री तय करने में एक महीने का समय लग गया, पालक मंत्री तय करने में समय लग गया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this