27.7 C
London
Monday, June 30, 2025
Homeराज्यहरियाणा के सिरसा से बागपत के लिए रवाना हुआ राम रहीम, अब...

हरियाणा के सिरसा से बागपत के लिए रवाना हुआ राम रहीम, अब बरनावा आश्रम में रहेगा डेरा प्रमुख

Published on

चंडीगढ़

अपने आश्रम में साध्वियों के यौन शोषण और हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम शनिवार को लाव लश्कर के साथ उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुआ। वह सिरसा से गाड़ियों के बड़े काफिले के साथ बागवत के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुआ। दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले एक बार फिर से बाबा राम रहीम को 30 दिन का पैरोल मिला था। वह शुरुआत के 10 दिनों तक सिरसा के आश्रम में रहा था। अब वह बाकी के दिन बरनावा के आश्रम में रहेगा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 28 जनवरी को पैरोल पर रिहा किया गया था। राम रहीम आठ गाड़ियों के काफिले में यूपी के बागपत के लिए रवाना हुआ।

आठ गाड़ियों का काफिला
गुरमीत राम रहीम शनिवार को सिरसा डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय से उत्तर प्रदेश के बागपत के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुआ। वह दोपहर करीब ढ़ाई बजे डेरा मुख्यालय से निकला। डेरा सच्चा सौदा से बाजेकां होते हुए हिसार रोड के जरिए सड़क मार्ग से यूपी के बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुआ। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां को 28 जनवरी को 30 दिन की पैरोल मिली थी। इसमें शर्त थी कि डेरा प्रमुख को 10 दिन सिरसा डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय रहेगा। इसके बाद बाकी 20 दिन उत्तर प्रदेश के बागपत जिला में स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रुकेगा। ऐसे में सिरसा में रुकने की समय सीमा 7 फरवरी को पूरी हो गई थी। वह आठ गाड़ियों के काफिले में यूपी रवाना हुआ।

नहीं मिली और अनुमति
सिरसा में रुकने के लिए राम रहीम ने एक अर्जी लगाई थी। इसमें पांच दिन और बढ़ाने काे कहा था लेकिन अनुमति नहीं मिलने पर उससे सिरसा छोड़कर यूपी निकलना पड़ा। डेरा प्रमुख 12वीं बार पैरोल पर बाहर आया है। 28 जनवरी को सिरसा पहुंचने पर डेरा अनुयायियों में उत्साह दिखा था। डेरा प्रमुख ने ही डेरा अनुयायियों से डेरा मुख्यालय में आने से मना करते हुए उन्हें घर में सत्संग प्रवचन सुनने की अपील की थी। इसके बाद भी डेरा प्रेमियों के सिरसा आने का सिलसिला जारी रहा था। डेरा प्रमुख को सबसे पहले 24 अक्टूबर 2020 को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी गई थी।

Latest articles

MP Guest Teachers Bharti:मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर्स की बंपर भर्ती 70 हज़ार पदों पर ऑनलाइन आवेदन 30 जून से शुरू

MP Guest Teachers Bharti: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया...

MP Collage Fraud Scam: 83 प्राइवेट कॉलेजों की मान्यता रद्द, ग्वालियर-रीवा के कॉलेज भी शामिल

MP Collage Fraud Scam:मध्य प्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाले के बाद एक और बड़ा...

Adani Green Energy Plant: 15000 मेगावाट ऑपरेशनल क्षमता पार करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी

Adani Green Energy Plant: भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदानी ग्रीन एनर्जी...

More like this

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल पर अमिताभ की कॉलर ट्यून से ज्योतिरादित्य सिंधिया भी परेशान हटाया जा सकता है संदेश

Jyotiraditya Scindia:मोबाइल कॉल करने से पहले सुनाई देने वाली साइबर जागरूकता कॉलर ट्यून जिसमें...

मध्य प्रदेश में सदानिरा समागम का आगाज CM मोहन यादव बोले- प्रदेश में गंगा-यमुना से भी ज्यादा जल

CM : मध्य प्रदेश में जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे...

MP Unique Transfer: भ्रष्टाचार में जेल में बंद पटवारी का भी हो गया ट्रांसफर

MP Unique Transfer:हाल ही में मध्य प्रदेश में तबादला नीति के तहत अधिकारियों और...