18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में मराठा आरक्षण पर भूख हड़ताल से पहले मनोज जरांगे पाटिल...

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण पर भूख हड़ताल से पहले मनोज जरांगे पाटिल को झटका, साले को तड़ीपार की नोटिस

Published on

पुणे

महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठा आरक्षण के मुद्दे पर 15 फरवरी से भूख हड़ताल करने की तैयारियों में जुटे मनोज जरांगे पाटिल को बड़ा झटका लगा है। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को राज्य सरकार द्वारा उनके हालिया आंदोलन के जवाब में किए गए किसी भी वादे को पूरा करने में विफल रहने के विरोध में 15 फरवरी से जालना जिले के अंतरवाली सारथी में क्रमिक भूख हड़ताल की घोषणा की थी लेकिन भूख हड़ताल शुरु होने पर से पहले जरांगे के साले विलास खेडकर के खिलाफ तड़ीपार की कार्रवाई सामने आई है। साले को तड़ीपार की नोटिस को लेकर जरांगे ने सीएम फडणवीस को निशाने पर लिया है।

क्याें हुई तड़ीपार की कार्रवाई
जरांगे के साले के खिलाफ यह कार्रवाई जालना अंबाड उप-विभागीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद की गई है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि इन आरोपियों के खिलाफ जालना के अंबड़, घनसावंगी और गोंदी पुलिस थानों की सीमा में मामले दर्ज हैं। ये सभी नौ लोग 2019 से विभिन्न मामलों में आरोपों का सामना कर रहे हैं। इसमें करीब छह लोग शामिल हैं जो मनोज जरांगे के आरक्षण आंदोलन में सक्रिय थे। इन नौ लोगों को परभणी, जालना, बीड और छत्रपति संभाजीनगर जिलों से निर्वासित किया गया है। इन नौ लोगों पर रेत चोरी, हत्या का प्रयास, अंतरवाली सराय विरोध प्रदर्शन के दौरान आगजनी और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।

धोखा नहीं दे सकते..
जरांगे ने नए सिरे से भूख हड़ताल का ऐलान करते हुए कहा था कि एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए जरांगे ने कहा कि यह मराठा समुदाय ही था जिसने उन्हें सीएम की कुर्सी पर बैठाया। जरांगे ने कहा था कि अब आप हमें धोखा दे रहे हैं। आप मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकते, लेकिन आपको गिराने में मुझे ज्यादा समय नहीं लगेगा। जरांगे ने संकेत दिया था कि वह अन्य शहरों में प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। जरांगे ने कहा था कि इसके बारे में वह अगले कुछ दिनों में ऐलान करेंगे।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this