18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी टेलर से...

उत्तर प्रदेश : महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी टेलर से भिड़ी, 4 की मौत, 6 घायल

Published on

सोनभद्र,

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बभनी थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ बॉर्डर के पास बोलेरो और ट्रेलर में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. इसमें मौके पर ही बोलेरो में सवार चार लोगों की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है.

इस घटना में सुरक्षित बचे लोगों ने बताया कि सभी लोग छत्तीसगढ़ के रायपुर के सारंगढ़ निवासी हैं और प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान कर वापस लौट रहे थे. इसी बीच सामने से आ रही ट्रेलर से उनकी बोलेरो की भिडंत हो गई. बताया जाता है कि बोलेरो कार छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर विपरीत दिशा से आ रही थी.

जिसके चलते वह ट्रेलर से टकरा गई. दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया. जबकि 6 लोग घायल हो गए. घायलों को बभनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.

इस दुर्घटना में लक्ष्मीबाई पत्नी रामकुमार उम्र 30 वर्ष, अनिल प्रधान कैसे पाली 37 वर्ष, रुक्मणी यादव पत्नी ठाकुर यादव 56 वर्ष और ठाकुर राम यादव 58 वर्ष की मौत हो गई. जबकि राजकुमार यादव, दीपा देवी चक्रधर, यादव अभिषेक यादव, अहान यादव, योगी लाल, सुरेंद्रा देवी, हर्षित यादव घायल हो गए. एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि 7:30 बजे के लगभग दुर्घटना हुई है. सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this