16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यवाराणसी स्टेशन पर अजीब नजारा! महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के इंजन पर यात्रियों...

वाराणसी स्टेशन पर अजीब नजारा! महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के इंजन पर यात्रियों का कब्जा

Published on

वाराणसी,

महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब लगातार उमड़ रहा है, जिससे रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. प्रयागराज जाने के लिए स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की बेतहाशा भीड़ उमड़ रही है, जिससे कई अप्रत्याशित दृश्य सामने आ रहे हैं. ऐसा ही हैरान कर देने वाला नजारा वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जब महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के इंजन पर ही यात्रियों ने कब्जा कर लिया.

दरअसल, शनिवार रात करीब 1:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन खड़ी थी. ट्रेन में पहले से ही भारी भीड़ थी, लेकिन जब यात्रियों को सीटें नहीं मिलीं, तो कुछ लोग ट्रेन के इंजन में ही चढ़ गए. जब ट्रेन के लोको पायलट ने अपनी केबिन में जाने की कोशिश की, तो यात्रियों ने दरवाजा तक खोलने से इनकार कर दिया.

स्थिति बिगड़ती देख रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बुलाया. जवानों ने यात्रियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ टस से मस नहीं हुई. आखिरकार, जवानों को बल प्रयोग करना पड़ा और यात्रियों को एक-एक कर इंजन से नीचे उतारा गया. इस दौरान कुछ यात्रियों ने विरोध भी किया, लेकिन सुरक्षा बलों ने सख्ती दिखाते हुए इंजन को खाली कराया. इसके बाद लोको पायलट रेल इंजन की कमान संभाला और तब कहीं जाकर ट्रेन आगे बढ़ पाई.

अत्यधिक भीड़ से ट्रेन संचालन प्रभावित
महाकुंभ के तीन शाही स्नान समाप्त हो चुके हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है. रेलवे स्टेशनों पर अव्यवस्था का आलम है, जिससे ट्रेनों के संचालन में बाधा आ रही है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सफर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने में सहयोग दें. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, प्रयागराज के लिए लगातार अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन भीड़ इतनी अधिक है कि स्थिति संभालना मुश्किल हो रहा है. रेलवे और सुरक्षा बल यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रहे हैं और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this