16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यबिहार में CM, मंत्री-विधायक, 8 लाख कर्मचारियों को क्यों नहीं मिला दिसंबर-जनवरी...

बिहार में CM, मंत्री-विधायक, 8 लाख कर्मचारियों को क्यों नहीं मिला दिसंबर-जनवरी का वेतन?

Published on

पटना,

बिहार सरकार में कार्यरत तकरीबन 8 लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों का वेतन पिछले दो महीना से रुका हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर तमाम मंत्री और विधायक तक को भी पिछले दो महीने से सैलरी नहीं मिल पाई है. अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हो गया है कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री विधायक और तकरीबन 8 लाख सरकारी कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिल पा रहा है?

जब इस पूरे मामले को लेकर सवाल जवाब शुरू हुआ तो पता चला कि 3 जनवरी से बिहार में वेतन और बिल के भुगतान के लिए एक नया सॉफ्टवेयर लॉन्च किया गया है, जिसका नाम है CFMS 2.0 (Comprehensive Financial Management System). मगर इस सॉफ्टवेयर के लॉन्चिंग के बाद से ही लगातार इसमें तकनीकी दिक्कत आ रही है, जिसकी वजह से मुख्यमंत्री से लेकर सरकारी कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है और कोई भी बिल का भुगतान नहीं हो पा रहा है.

बताया जा रहा है कि 8 लाख से भी ज्यादा सरकारी कर्मचारी जिसमें 3 लाख क्षेत्रीय कर्मचारी, 5 लाख शिक्षक और 50000 संविदा कर्मी शामिल है, इन्हें दिसंबर और जनवरी महीने का वेतन अभी तक नहीं मिला है.

2019 में हुआ था शुरू
जानकारी के मुताबिक 2019 में बिहार सरकार ने पहली बार इस सॉफ्टवेयर को शुरू किया था और 3 जनवरी से इसी सॉफ्टवेयर का अपग्रेड वर्जन लॉन्च किया गया था, मगर पता चला है कि पुराने सॉफ्टवेयर में जो भी डाटा था वह नए सॉफ्टवेयर में ट्रांसफर नहीं हो पाया है और उसमें दिक्कत आ रही है, जिसके वजह से 8 लाख से भी ज्यादा सरकारी कर्मचारियों का वेतन दो महीने से रुका हुआ है.

उपमुख्यमंत्री ने किया था ठीक करने का दावा
उपमुख्यमंत्री और वित्त विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने 27 दिसंबर को इस पूरे मामले को लेकर दावा किया था कि जो भी नए सॉफ्टवेयर में तकनीकी दिक्कत आ रही थी उसको दो-तीन दिनों में ठीक कर लिया जाएगा. मगर अभी तक उस तकनीकी दिक्कत को ठीक नहीं किया जा सका है. वित्त विभाग के आंकड़ों के मुताबिक हर महीने बिहार सरकार अपने कर्मचारियों को वेतन के रूप में 6000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करती है.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this