16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्य'भाजपा के सीएम बीरेन सिंह ने राज्य में विभाजन को बढ़ावा दिया',...

‘भाजपा के सीएम बीरेन सिंह ने राज्य में विभाजन को बढ़ावा दिया’, मणिपुर के सीएम के इस्तीफे के बाद बोले राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे को लेकर कहा कि करीब दो साल तक भाजपा के सीएम बीरेन सिंह ने मणिपुर में विभाजन को बढ़ावा दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने मणिपुर में हिंसा, जानमाल की हानि और आइडिया ऑफ इंडिया के विनाश के बावजूद उन्हें पद पर बने रहने दिया.

‘मणिपुर में शांति बहाल करना जरूरी’
राहुल गांधी ने कहा कि सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे से पता चलता है कि जनता का बढ़ता दबाव, सुप्रीम कोर्ट की जांच और कांग्रेस द्वारा अविश्वास प्रस्ताव ने उन्हें जवाबदेह बना दिया है, लेकिन सबसे जरूरी प्राथमिकता राज्य में शांति बहाल करना और मणिपुर के लोगों के जख्मों पर मरहम लगाना है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को तुरंत मणिपुर जाना चाहिए, वहां के लोगों की बात सुननी चाहिए और आखिरकार यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे राज्य में सामान्य स्थिति कैसे बहाल करेंगे.

बता दें कि मणिपुर में जातीय हिंसा, विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक अस्थिरता के बीच मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने आज सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए बीजेपी पर मणिपुर को संकट में डालने का आरोप लगाया है.

जयराम रमेश ने भी किया तीखा हमला
वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीरेन सिंह के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के दबाव में लिया गया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस कल मणिपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री और उनकी मंत्री परिषद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली थी. माहौल को भांपते हुए मुख्यमंत्री ने अभी-अभी इस्तीफा दे दिया. जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस मई 2023 से ही बीरेन सिंह को हटाने की मांग कर रही थी, जब मणिपुर में हिंसा भड़की थी.

जयराम रमेश ने कहा कि मुख्यमंत्री का इस्तीफा बहुत देर से आया. अब मणिपुर के लोग हमारे ‘फ्रिक्वेंट फ्लायर’ प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहे हैं, जो इस समय फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर जाने वाले हैं, बीते 20 महीनों में उन्होंने न तो मणिपुर जाने का समय निकाला और न ही इसकी जरूरत महसूस की.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this