10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यमामला गंभीर : महाकुंभ महाजाम की हाईकमान तक पहुंची रिपोर्ट, जेपी नड्‌डा...

मामला गंभीर : महाकुंभ महाजाम की हाईकमान तक पहुंची रिपोर्ट, जेपी नड्‌डा का BJP कार्यकर्ताओं की फौज उतारने का आदेश

Published on

लखनऊ

महाकुंभ आने को लेकर आसपास के जिलों में भयंकर जाम लगा हुआ है। प्रयागराज को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली सड़कों पर कई जगह 60 से 70 किलोमीटर लंबे जाम लगे हैं। ऐसी गंभीर स्थिति से निपटने के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने अब उत्तर प्रदेश सरकार मध्य प्रदेश सरकार की मदद करने का ऐलान किया है।

महाकुंभ में उमड़ रही भक्तों की बड़ी भीड़ को देखते हुए हालत दिन पर दिन नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं। मध्य प्रदेश से प्रयागराज की ओर आने वाली सड़क पर इस कदर जाम है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने लोगों से यह आग्रह किया है कि वह प्रयागराज ना जाएं। आलम यह है कि लखनऊ से प्रयागराज पहुंचने में 10 से 12 घंटे का समय लग रहा है। इसी तरह से अलग-अलग क्षेत्र से जो भी लोग प्रयागराज की ओर आ रहे हैं, उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस व्यवस्था संभाल नहीं पा रही है। हाईवे पर खाना और पानी तक की व्यवस्था नहीं है।

महाकुंभ में बढ़ती अव्यवस्था को देखकर अब भाजा संगठन सरकार के साथ खड़ा होगा। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन BL संतोष ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि महाकुंभ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सरकार और प्रशासन का पूरा सहयोग करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी इसी तरह की अपील मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से की है। ताकि वे सरकारें- प्रशासन की मदद करते रहें।

केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश पर साधा निशाना
वहीं, अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा है कि ‘अखिलेश यादव जी, महाकुंभ को लेकर अनर्गल प्रलाप बंद कीजिए। संपूर्ण देश से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आ रहे हैं। सरकार और भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के संकल्प के साथ दिन-रात श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। आपकी राजनीति आस्था और व्यवस्थाओं को नीचा दिखाने तक ही सीमित रह गई है। कुंभ भारतीय संस्कृति का गौरव है, और इस पर सवाल उठाकर आप अपनी संकीर्ण सोच ही दर्शा रहे हैं।

कितने लोगों ने किया स्नान?
मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 13 जनवरी से नौ फरवरी तक 43।57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। एडीसीपी (ट्रैफिक) कुलदीप सिंह ने कहा, ‘वाहनों की संख्या बहुत अधिक है और यात्री इस कोशिश में हैं कि वे नजदीक से नजदीक आएं। इसकी वजह से लंबा जाम लग रहा है। हमें मौनी अमावस्या वाली व्यवस्था लागू करनी पड़ रही है। मौनी अमावस्या पर जितनी भीड़ आई थी, लगभग उतनी ही भीड़ अब आ रही है।’

जिलाध्यक्षों, नेताओं को निर्देश भेजा जा रहा
बीएल संतोष के ट्वीट के बाद से यूपी बीजेपी एक्शन में नजर आ रही है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने अपने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि कार्यकर्ता, फंसे श्रृद्धालुओं को भोजन-पानी आदि की सहायता पहुंचाएं। पार्टी कार्यालय से लगभग 10 जिलों के जिलाध्यक्षों, नेताओं को निर्देश भेजा जा रहा है, ताकि फंसे यात्रियों को तत्काल सहायता मिल सके। इस बाबत प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, भदोही, मिर्जापुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, मिर्जापुर, चित्रकूट आदि जिलों के अध्यक्षों को भी निर्देश जारी किया गया है। कानपुर नगर, कानपुर देहात और कानपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की मदद भी की।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...