10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यUP: हेल्थ ऑफिसर ने रोज डे पर 11वीं की छात्रा को किया...

UP: हेल्थ ऑफिसर ने रोज डे पर 11वीं की छात्रा को किया प्रपोज, मना करने पर छेड़खानी की, VIDEO वायरल

Published on

अमरोहा,

यूपी के अमरोहा में छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोपी CHO (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. CHO पर रोज-डे पर छात्रा को प्रपोज करने का आरोप लगा है. पीड़ित लड़की के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को सबक सिखाते हुए उसकी ऐसी ख़ातिरदारी भी की है जो पुलिस द्वारा जारी की गई गिरफ्तारी की वीडियो में साफ नजर आ रहा है. आरोपी पुलिसकर्मियों के कंधों पर लटककर चल रहा है. फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है, जहां उसका रिमांड मंजूर हो गया है और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

जबरदस्ती मिठाई खिलाने की कोशिश
थाना हसनपुर के गांव अल्लीपुर खादर का रहने वाला बलविंदर उर्फ मोंटी नौनेर गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर तैनात है. वहीं, लड़की कक्षा – 11 की छात्रा है. लड़की आरोपी के सेंटर क्षेत्र के ही एक गांव में रहती है. वह वेलनेस सेंटर पर आती-जाती थी. इस कारण दोनों में जान-पहचान हो गई. रोज-डे पर बलविंदर ने छात्रा को प्रपोज किया, लेकिन लड़की ने मना कर दिया. इसके बाद उसने जबरन लड़की को मिठाई खिलाने की कोशिश की.

मना किया तो लड़की के ऊपर फेंका
जब छात्रा ने मिठाई खाने से मना कर दिया और उससे बचने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर मिठाई फेंक दी. छात्रा उससे बचकर भागी तो CHO ने मिठाई का डिब्बा फेंककर मारा. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें आरोपी सीएचओ छात्रा से मारपीट अभद्रता करते दिखाई दे रहा है. वीडियो में एक कार खड़ी दिखाई दे रही है, इसमें आरोपी सीएचओ, पीड़िता और एक अन्य लड़का दिख रहा है. आरोपी ने पहले उस युवक को इसके बाद लड़की को मिठाई खिलाने की कोशिश की. घटना के बाद पीड़िता गजरौला थाने पहुंची जहां आरोपी बलविंदर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई और उसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया है, जहां से आरोपी का रिमांड मंजूर करते हुए उसे पुलिस हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this