7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यविवाद के बाद महिला ने बेटे संग तालाब में लगाई छलांग, पति...

विवाद के बाद महिला ने बेटे संग तालाब में लगाई छलांग, पति ने खेत में कीटनाशक पीकर दे दी जान

Published on

हनुमानगढ़,

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने आठ साल के बेटे के साथ तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली, जबकि पति ने खेत में कीटनाशक पीकर जान दे दी. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सोनिया (35), उनके बेटे मयंक (8) और पति प्रीतम (38) के रूप में हुई है. यह दर्दनाक घटना हनुमानगढ़ जिले के भिरानी थाना क्षेत्र के शेर्डा गांव में घटी.

भिरानी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार के अनुसार, शुरुाती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. विवाद बढ़ने के बाद सोनिया अपने बेटे मयंक को लेकर गांव के तालाब में कूद गई, जिससे दोनों की मौत हो गई. इधर, पत्नी और बेटे की मौत की खबर सुनते ही आहत प्रीतम ने खेत में जाकर कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई. सभी शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this