7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यरणवीर इलाहाबादिया, समय रैना समेत 5 पर असम में केस दर्ज, CM...

रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना समेत 5 पर असम में केस दर्ज, CM हिमंत ने बताया अश्लीलता के खिलाफ एक्शन

Published on

दिसपुर,

यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. असम पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है. राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. रणवीर इलाहबादिया के साथ आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा, समय रैना और अन्य के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है.

असम पुलिस ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के हालिया एपिसोड में कथित तौर पर ‘अश्लीलता को बढ़ावा देने और अश्लील चर्चा में शामिल होने’ के लिए यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया और कॉमेडियन समय रैना सहित अन्य इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

NHRC ने भी लिया संज्ञान
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा और अन्य का नाम भी अश्लीलता को बढ़ावा देने के लिए एफआईआर में शामिल किया गया है.

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पेरेंट्स पर अश्लील कमेंट करने के बाद रणवीर ट्रोल्स के निशाने पर हैं. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने भी रणवीर इलाहबादिया के कमेंट पर संज्ञान लिया है और यूट्यूब को पत्र लिखा है. सोशल मीडिया पर लोग रणवीर इलाहबादिया को खरी खोटी सुना रहे हैं. उनके खिलाफ कई जगह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

कमेंट के लिए रणवीर ने मांगी माफी
मामले को तूल पकड़ता देख रणवीर ने माफी मांगी है. उन्होंने कहा, ‘वो अपने बयान को लेकर किसी भी तरह का जस्टिफिकेशन नहीं देंगे, बस माफी चाहते हैं.’ यूट्यूबर ने X पर वीडियो शेयर कर कहा, ‘मेरा कमेंट अनुचित था. फनी भी नहीं था. कॉमेडी मेरा जोनर नहीं है. मैं बस सॉरी कहना चाहता हूं. कई लोगों ने पूछा कि क्या इस तरह से मैं अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करूंगा? जवाब में कहूंगा कि अपने प्लेटफॉर्म का ऐसा यूज बिल्कुल भी नहीं करना चाहता. जो भी हुआ उसके लिए मैं कोई जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा. मैं बस माफी मांगना चाहता हूं. जजमेंट में मुझसे गलती हुई. जो मैंने बोला वो कूल नहीं था. मेरे पॉडकास्ट को हर उम्र के लोग देखते हैं. मैं वैसा इंसान नहीं बनना चाहता जो इस जिम्मेदारी को हल्के में लूंगा.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे उस प्लेटफॉर्म को और बेहतर तरीके से यूज करना चाहिए था. ये मैंने इस पूरे एक्सपीरियंस से सबक लिया है. मैं बेहतर होने का वादा करता हूं. मैंने मेकर्स से कहा है कि वीडियो का असंवेदनशील हिस्सा हटा दिए जाए. इंसानियत के नाते शायद आप मुझे माफ करें.’

क्या है पूरा मामला?
रणवीर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में बतौर गेस्ट जज शामिल हुए थे. यहां पर यूट्यूबर ने एक कंटेस्टेंट से उसके पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर विवादित सवाल पूछा. वो सवाल था- क्या आप अपने पेरेंट्स को पूरी जिंदगी, हर दिन इंटीमेट होते हुए देखना चाहोगे? या फिर एक बार पेरेंट्स के इंटीमेट मोमेंट में उन्हें ज्वॉइन करके फिर उसके बाद कभी भी उन्हें सेक्स करते नहीं देखना चाहोगे? रणवीर का सवाल सुन वहां बैठी ऑडियंस और बाकी जज जोर से हंसने लगे.

देखते ही देखते ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. यूट्यूबर का भद्दा सवाल सुन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. शो को बायकॉट करने की मांग उठ रही है. रणवीर के फैंस उनसे निराश हैं. उनकी जैसी पर्सनैलिटी का इस तरह के भद्दे जोक्स क्रैक करना फैंस को हजम नहीं हुआ. रणवीर फेमस पॉडकास्टर हैं. फिल्म, राजनीति, धर्म, बिजनेस जगत के नामचीन सितारे उनके पॉडकास्ट में गेस्ट बने हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...