7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यUP : प्रयागराज जा रही ट्रेन पर समस्तीपुर में पथराव, AC बोगी...

UP : प्रयागराज जा रही ट्रेन पर समस्तीपुर में पथराव, AC बोगी का शीशा तोड़कर ट्रेन में घुसे यात्री

Published on

समस्तीपुर ,

माघ पूर्णिमा स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं ने बिहार के समस्तीपुर में 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर जमकर पथराव किया. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि श्रद्धालु एसी बोगियों के शीशे तोड़कर अंदर घुसे. यह घटना मधुबनी से दरभंगा के बीच शुरू हुई, जब श्रद्धालु ट्रेन में सवार नहीं हो सके.गुस्साए श्रद्धालुओं ने ट्रेन की M1, B5 और A1 बोगी पर हमला कर शीशे तोड़े. इस घटना के बाद एसी कोच में बैठे यात्री डरे-सहमे नजर आए. ट्रेन में हुई तोड़फोड़ के कारण कई यात्री घायल हुए.

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर जमकर पथराव
घटना की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर रेलवे अस्पताल की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन भारी भीड़ के कारण उन्हें लौटना पड़ा. रेलवे पुलिस भी श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने बेबस नजर आई. बता दें, महाकुंभ में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब हर जगह से उमड़ पड़ा है. पिछले तीन दिनों में सिर्फ प्रयागराज शहर में लाखों वाहन पहुंचे हैं और हर घंटे करीब 8 हजार वाहन संगम नगरी पहुंच रहे हैं.

रेलवे पुलिस भीड़ के सामने बेबस नजर आई
समस्तीपुर स्टेशन पर श्रद्धालु एसी बोगियों की खिड़कियों से चढ़ते दिखे. पूरा नजारा जनरल बोगी जैसा लग रहा था. पार्सल वैन भी श्रद्धालुओं से भर गई. इस घटना के कारण ट्रेन करीब एक घंटे देरी से चली. इस दौरान स्टेशन पर पूरी तरह अफरातफरी का माहौल बना रहा. ट्रेन से अपनी यात्रा नहीं कर पाने वाले यात्रियों ने अपना टिकट वापस कराने की बात कही.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this