6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके डुबकी, आखिर तक 55 करोड़...

महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालु लगा चुके डुबकी, आखिर तक 55 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद

Published on

प्रयागराज ,

महाकुंभ समाप्त होने में अब केवल 15 दिन बचे हैं, लेकिन 13 जनवरी को शुरू हुए इस भव्य आयोजन के बाद से अब तक 45 करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं. उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बता दे कि महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर अंतिम प्रमुख स्नान के साथ होगा.

राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि महाकुंभ के अंत तक लगभग 55 करोड़ लोगों के प्रयागराज आने की उम्मीद है. मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर तीन महत्वपूर्ण ‘अमृत स्नान’ के बाद भी, पवित्र शहर में आने वाले तीर्थयात्रियों का उत्साह अटूट है.

मंगलवार को सुबह 10 बजे तक 74.96 लाख लोगों ने संगम में डुबकी लगाई. बयान के अनुसार, मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ देखी गई, क्योंकि उस दिन 8 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई. इस बीच, मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ लोगों ने अमृत स्नान किया और बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उन प्रमुख राजनीतिक नेताओं में शामिल थे जिन्होंने संगम में पवित्र डुबकी लगाई. इस बीच, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल, क्रिकेटर सुरेश रैना और पहलवान खली उन प्रमुख हस्तियों में शामिल थे जिन्होंने महाकुंभ में भाग लिया.

फिलहाल, संगम नगरी में जबरदस्त भीड़ है, हर जगह लोग ही लोग नजर आ रहे हैं, शहर में जाम जैसे हालात हैं. ऐसे में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कमिश्नर प्रयागराज विजय विश्वास पंत और DIG अजय पाल शर्मा सड़क पर उतर गए हैं. सीएम योगी भी नजर बनाए हुए हैं. इस बाबत उन्होंने आला अधिकारियों को निर्देश दिया है. बुधवार को पांचवां अमृत स्नान है. इससे पहले 52 नए IAS , IPS और PCS अफसरों को तैनात किया गया है.

गौरतलब हो कि बीते दिन सीएम योगी ने महाकुंभ को लेकर समीक्षा बैठक की और इस बैठक में अधिकारियों से कहा कि माघ पूर्णिमा पर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट के नियम सख्ती से लागू करें. सड़कों पर वाहनों की कतार नहीं लगनी चाहिए, न ही जाम की स्थिति होनी चाहिए. इस बैठक के बाद आज हालात सामान्य नजर आ रहे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this