6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यबिलासपुर में पोलिंग बूथ पर भारी बवाल, EVM छीनने की कोशिश, रायपुर...

बिलासपुर में पोलिंग बूथ पर भारी बवाल, EVM छीनने की कोशिश, रायपुर में एजाज ढेबर और गिदवानी समर्थकों में झड़प

Published on

बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग का टाइम समाप्त हो गया है। लाइन में लगे लोगों ने ही समय खत्म होने के बाद वोटिंग की। प्रदेश में दोपहर 4 बजे तक 68 फीसदी वोटिंग हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 64.06 फीसदी पुरुष और 67.08 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। वोटिंग के फाइनल आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं। वहीं, राजधानी रायपुर और बिलासपुर में वोटिंग समाप्त होने के आखिरी घंटे में जमकर बबाल देखने को मिला।

बिलासपुर में बवाल
निकाय चुनाव में वोटिंग के दौरान बिलासपुर में बवाल हुआ है। यहां के लाला लाजपत राय स्कूल स्थित मतदान केंद्र में भी जमकर बवाल हुआ। मतदान के आखिरी समय में नगर निगम के कई मतदान केंद्रों में झड़प हो गई। इमलीपारा के रघुराज सिंह स्टेडियम में भी दो पक्ष भिड़ गए। वहीं, तारबाहर क्षेत्र के घोड़ा दाना स्कूल में भी तनाव की स्थिति बनी रही। वार्ड क्रमांक 32 के मतदान केंद्र पर निर्दलीय उम्मीदवार के समर्थकों ने मारपीट की है। जिसके बाद पुलिसबल मौके पर मौजूद है।

बिलासपुर में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पर ईवीएम लूटने का आरोप लगाया गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वोटिंग के अंतिम समय में कांग्रेस समर्थकों ने पोलिंग बूथ के अंदर घुसकर वोट डलवाने के लिए ईवीएम छीनने की कोशिश की है। मामला लाला लाजपत राय पोलिंग बूथ का है।

रायपुर में भी हंगामा
रायपुर के भगवती चरण शुक्ल वार्ड में बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों को बीच हंगामा हुआ है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व महापौर एजाज ढेबर को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजेपी ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के समर्थक माने जाने वाले अमर गिदवानी को टिकट दिया है। अमर गिदवानी का आरोप है कि वोटिंग खत्म होने के बाद एजाज ढेबर 40-50 कार्यकर्ताओं को लेकर अंदर घुस गए। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत की जाएगी।

वहीं, एजाज ढेबर ने कहा कि जब मैं पोलिंग बूथ पर पहुंचा तब मैं अकेले गया था। उसका वीडियो सभी लोगों के पास है। मैं पोलिंग बूथ पर पहुंचा था गिदवानी के 7 से 8 समर्थक पहले से ही अंदर मौजूद थे। मैंने इस बात का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस चुनाव में अपनी सारी शक्ति लगा रही है।

5 बजे के करीब हुई झड़प
इसके बाद कुछ लोगों को एंट्री देने की बात पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में तनातनी का माहौल हो गया। दोनों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों को कंधे पर उठा लिया और एक दूसरे के जीत के दावे किए।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...